विवेक ओबेरॉय ने ओपन मैरिज को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा-'किसी एक महिला को चुनने का मौका दिया तो...'
Vivek Oberoi On Open Marriage: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय का विवादों के कारण करियर बर्बाद हो गया। हालांकि वह हार नहीं मानें और उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया और अब करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। इस बीच विवेक ओबेरॉय ने ओपन मैरिज को लेकर एक बड़ा बयान दिया।
विवेक ओबेरॉय और उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा की शादी को पूरे 14 साल हो चुके हैं। ऐसे में एक्टर ने ओपन मैरिज के कंसेप्ट पर बात की। एक्टर ने मेन्स एक्सपी को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मुझे इसका मतलब नहीं समझ आता। मैं एक ठेठ पंजाबी परिवार से आता हूं जो कि शादी को पुराने तरीके से निभाने में यकीन रखता है। मैं रोज सुबह उठता हूं और मुझे अपनी पत्नी दिखती है। उसे देखते ही मुझे उससे फिर प्यार हो जाता है।'

विवेक ओबेरॉय ने आगे कहा, 'मैं रोजाना खुद से एक ही सवाल पूछता हूं कि अगर पूरी दुनिया में मुझे किसी एक महिला को चुनने का मौका दिया गया तो मैं किसका हाथ थामूंगा? जब मेरे दिल से एक ही नाम निकलता है। मैं ये बात हर रोज और पूरे साल तक खुद को समझा सकता हूं। ये ओपन मैरिज से ज्यादा खूबसूरत कॉन्सेप्ट है।'
विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'यह शादी या तो एक्सक्लूसिव है या तो कुछ नहीं। ये ओपन मैरिज जैसा कुछ नहीं होता।' बता दें कि, एक्टर का मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ अफेयर रहा। जिसकी वजह से काफी बवाल मचा था। एक्टर ने दावा किया था कि सलमान खान ने उनके घर आकर धमकी दी थी। इसके बाद विवेक का करियर बर्बाद हो गया उन्हें बॉलीवुड से बॉयकाट कर दिया गया।
विवेक ओबेरॉय ने लेकिन इसके बाद भी हार नहीं मानी। उन्होंने एक्टिंग से दूर अपना बिजनेस शुरू किया और आज उनकी 1200 करोड़ की नेटवर्थ है। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो, ऐश्वर्या से ब्रेकअप होने के बाद एक्टर ने साल 2010 में प्रियंका से शादी की थी। कपल के दो बच्चे भी हैं और वह अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं। एक्टर अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
ये भी पढ़ें: Vivek Oberoi का पत्नी से इस बात को लेकर होता है झगड़ा, एक्टर ने किया खुलासा, कहा-'उन्हें हीरे और फैंसी बैग...'












Click it and Unblock the Notifications