दुबई में हैं Aishwarya Rai के Ex-बॉयफ्रेंड, ईरान युद्ध में हुआ ऐसा हाल, सामने रखा पूरा सच, पोस्ट हुआ वायरल
Vivek Oberoi In Dubai: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते अमेरिका-ईरान (US-Iran) तनाव के बीच दुबई में रह रहे बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से संयम और शांति बनाए रखने की अपील की है।
दुबई में रह रहे विवेक ओबेरॉय ने लोगों से की खास अपील
पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के एक्स बॉयफ्रेंड विवेक ओबेरॉय ने खास तौर पर UAE में रहने वाले लोगों से कहा है कि डर और अफवाहों से दूर रहें और केवल भरोसेमंद खबरों पर ही विश्वास करें।

विवेक ओबेरॉय अपने परिवार के साथ दुबई में रहते हैं
आपको बता दें कि विवेक ओबेरॉय पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ दुबई में ही रह रहे हैं और मौजूदा हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। विवेक ओबेरॉय फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा दुबई में बिजनेस भी करते हैं जिससे उनकी करोड़ों में कमाई होती है।
विवेक ओबेरॉय ने पोस्ट में लिखी ऐसी बात
-अपने सेशल मीडिया पोस्ट में विवेक ओबेरॉय ने लिखा है कि मौजूदा हालात में खबरों की सुर्खियां लोगों को असहज कर सकती हैं लेकिन UAE की असली पहचान शांति, एकता और आपसी सम्मान है।
-एक्टर ने आगे कहा कि यहां दुनिया के करीब 200 देशों के लोग साथ रहते हैं और एक बड़े परिवार की तरह एक-दूसरे का साथ निभाते हैं। यही भावना इस देश को मजबूत बनाती है।
UAE सरकार और आर्म्ड फोर्स की जमकर की तारीफ
-विवेक ओबेरॉय ने UAE प्रशासन की तारीफ करते हुए लिखा कि सरकार की मजबूत नेतृत्व क्षमता और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।
-एक्टर ने कहा कि समय-समय पर जारी किए गए सुरक्षा अलर्ट लोगों को तैयार रहने में मदद करते हैं और यही किसी भी संकट से निपटने की सबसे बड़ी ताकत है।
-विवेक ओबेरॉय ने लोगों से अपील की है कि वह प्रशासन की सलाह का पालन करें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और घबराहट फैलाने वाली खबरों को शेयर करने से बचें।
भारत के लोगों से भी की प्रार्थना की अपील
अपने मैसेज में विवेक ओबेरॉय ने भारत में रहने वाले लोगों से भी सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने को कहा है। साथ ही ये भी लिखा है कि किसी भी खबर को फैलाने से पहले उसके स्रोत की पुष्टि जरूर करें और केवल Verified मीडिया पर भरोसा करें। उन्होंने लिखा है- सच हमेशा मजबूत होता है और वही हमें सुरक्षित रखता है।
कई भारतीय सितारे UAE में फंसे
-मौजूदा हालात के चलते दुबई से उड़ानें रद्द होने की खबरों के बीच कई भारतीय सेलेब्रिटीज भी UAE में मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर विष्णु मांचु, एक्ट्रेस सोनल चौहान, ईशा गुप्ता, बंगाली एक्ट्रेस शुभोश्री गांगुली और पंजाबी सिंगर एमी विर्क का परिवार इस समय दुबई में है।
-बताया जा रहा है कि फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण सभी लोग वहीं रुके हुए हैं और सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपडेट शेयर कर रहे हैं।
सोनल चौहान ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भारत सरकार से मदद की अपील की है। वहीं सिंगर एमी विर्क भावुक नजर आए और उन्होंने बताया कि पति और पिता होने के नाते परिवार से दूर रहना उनके लिए बेहद मुश्किल समय है।
तनाव के बीच सोशल मीडिया पर बढ़ी सतर्कता की अपील
बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सेलेब्रिटीज लगातार लोगों से संयम रखने और अफवाहों से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। विवेक ओबेरॉय का मैसेज भी इसी दिशा में एक सकारात्मक अपील माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने शांति, जिम्मेदारी और एकजुटता को सबसे बड़ी ताकत बताया है।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications