'द बंगाल फाइल्स' में विवेक अग्निहोत्री ने 'तैमूर' नाम लेकर सैफ और करीना पर कसा तंज, बोले- 'किसी को भी ये नाम'
विवेक रंजन अग्निहोत्री इन दिनों फिल्म द बंगाल फाइल्स को लेकर चर्चा में हैं। वो इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी हंगामा हुआ। विवेक पर TMC के लोगों ने FIR दर्ज करवाई।
इसके अलावा ट्रेलर के कुछ सीन को लेकर बवाल हो रहा है। इसमें तैमूर नाम का जिक्र हुआ है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इससे विवेक ने सैफ अली खान और करीना कपूर पर तंज कसा है। अब विवेक ने इस पूरे मामले में अपना रिएक्ट किया है।

'द रौनक शो' शो में होस्ट ने विवेक अग्निहोत्री से इस विवाद को लेकर सवाल पूछा गया। जिसके जवाब में विवेक ने कहा, तैमूर बहुत सारे लोगों का नाम रखा जाता रहा है। अपने बच्चे का तैमूर नाम अकेले सैफ ने नहीं रखा है। मैं ज समरकंद में अपनी फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' की शूटिंग कर रहा था। तब मैं वहां पर तैमूर के मकबरे में भी गया था। इसके बाहर लिखा था कि उसने पूरी दुनिया की सबसे अमीर सल्तनत को जीता था। ये सल्तनत दिल्ली की थी। एक रात में तैमूर ने लाखों लोगों की हत्या की थी। रेप और लूटपाट किया था। लेकिन वो अपने देश में हीरो है। हमारे लिए नहीं होगा। अपने बच्चे का नाम तैमूर तो किसी को नहीं रखना चाहिए था। इस पर कोई सवाल ही नहीं उठना चाहिए।
'द बंगाल फाइल्स' 5 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, शाश्वत चटर्जी और दर्शन कुमार हैं। फिल्म में खुद विवेक अग्निहोत्री भी नजर आएंगे। वहीं इसमें भी उन्होंने अनुपम खेर को भी लिया है। जो गांधी के किरदार में नजर आएंगे। विवेक ने अपनी पत्नी और अभिषेक अग्रवाल के साथ इसे प्रोड्यूस भी किया है।
विवेक अग्निहोत्री का पूरा इंटरव्यू..












Click it and Unblock the Notifications