Vivek Agnihotri Mamata Banerjee पर बरसे, कहा- 'बंगाल में अब कई मिनी कश्मीर हैं'

विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल में हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में अभी 300-400 "मिनी कश्मीर" हैं।

Vivek Agnihotri Mamata Banerjee

Vivek Agnihotri Mamata Banerjee पर बरसे। विवेक अग्निहोत्री का आरोप है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल में हिंसा को नियंत्रित करने में विफल रहीं। फिल्म निर्देशक निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया और कहा कि इस राज्य में अब कई "मिनी कश्मीर" बन चुके हैं।

अग्निहोत्री ने भारत की विरासत: कश्मीर से बंगाल तक थीम पर अपने संबोधन में कहा, बंगाल अब पांच सी के लिए जाना जाता है। उन्होंने फाइव सी गिनाने के लिए ममता सरकार पर आरोप लगाए कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में भ्रष्टाचार (Corruption), सांप्रदायिक हिंसा (communal violence), सस्ता संवाद (cheap dialogue), आत्म मुग्धता के कारण अति आत्मविश्वास और धृष्टता (chutzpah) और चमचागिरी (chamchagiri)।

"एक बार मुझे मेरी मां ने कहा था, अगर आप ऐसे लोगों से मिलना चाहते हैं जो भारत को बदल सकते हैं, तो बंगाल जाएं। लेकिन मुझे याद है कि मुझे जादवपुर विश्वविद्यालय में मेरी फिल्म बुद्धा इन ए ट्रैफिक जैम के लिए शारीरिक रूप से निशाना बनाया गया था। बता दें कि विवेक की फिल्म- द कश्मीर फाइल्स ऐतिहासिक घटना पर आधारित है।

अग्निहोत्री ने आगे दावा किया कि कुछ शोधकर्ता जो उनकी अगली फिल्म के अध्ययन के लिए बंगाल में थे। निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का आरोप है कि उन्हें बंगाल के स्थानीय लोगों से मिलने से रोक दिया गया। उन्होंने कहा, "बंगाल में अब कई मिनी कश्मीर बन चुके हैं। बंगाल के कश्मीर बनने से पहले, मैं बंगाल की कहानी जनता के सामने लाना चाहता हूं। मैं यह दिखाने के लिए एक फिल्म लाना चाहता हूं कि बंगाल की राजनीति कैसे गिर गई है।"

उन्होंने कहा, "मैं बंगाल में स्वतंत्र रूप से नहीं घूम सकता। आपके मुख्यमंत्री बंगाल में हिंसा को नियंत्रित करने में विफल रहे हैं।" बता दें कि ममता बनर्जी के शासनकाल में हिंसा बढ़ने के आरोप लगते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+