कोलकाता रेप केस के बीच विवेक अग्निहोत्री का 'नैनो रेप' ट्वीट हुआ वायरल, फैंस का फूटा गुस्सा

Vivek Agnihotri Old Tweet Viral: देशभर में कोलकाता रेप और मर्डर केस को लेकर लोगों में गुस्सा है। जगह-जगह इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स में सोशल मीडिया के जरिए इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। इस बीच विवेक अग्निहोत्री का पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है।

कोलकाता रेप और मर्डर केस में बॉलीवुड के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। डायरेक्टर ने ये ट्वीट साल 2013 में किया था। जिसमें उन्होंने नैनौ कार की फोटो शेयर कर बलात्कार को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

Vivek Agnihotri

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा, "यहां सामूहिक बलात्कार का कोई रास्ता नहीं है।" इतना ही नहीं, उन्होंने इसे कैप्शन भी दिया, "क्या बात नैनो को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित कार बनाती है।" डायरेक्टर ने ये ट्वीट भले ही डिलीट कर दिया लेकिन इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फैंस सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इतनी असंवेदनशीलता! जब तक उनके साथ ऐसा नहीं हो जाता तब तक समझ में नहीं आएगा! घृणित!" अन्य यूजर ने लिखा, 'ये इतने मुद्दे पर बात करता लेकिन इतना घटिया कोई कैसे हो सकता है।' हालांकि विवेक अग्निहोत्री ने अब तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

बता दें कि, 9 अगस्त को कोलकाता में एक डॉक्टर का रेप हुआ था जिसकी वजह से देशभर में आक्रोश है। इस जघन्य अपराध के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। फिलहाल ये केस सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है वहीं पुलिस भी आरोपियों ये मामले की पूछताछ कर रही है। इस मामले में आलिया भट्ट से लेकर ऋतिक रोशन और अनन्या पांडे जैसे तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी पोस्ट शेयर कर न्याय की मांग कर रहे हैं। इनमें विवेक अग्निहोत्री का भी नाम शामिल था।

ये भी पढ़ें: Vivek Agnihotri को नहीं पसंद आई शाहरुख खान की 'जवान'! बोले- 'वो और बेहतर कर सकते थे'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+