'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माता विवेक अग्निहोत्री फिल्म 'नौटंकी' से हुए अलग, एक्टर अनुपम खेर को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली, 12 मार्च। 'द कश्मीर फाइल्स'(The Kasmir Files) को लेकर सुर्खियों में आए फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने अपनी फिल्म 'नौटंकी'(Nautanki) से किनारा कर लिया है। उन्होंने कहा है कि वे अब नौटंका का हिस्सा नहीं है। हालांकि इस फिल्म की सूटिंग विवेक अग्निहोत्री ने अभिनेता अनुपम खेर (anupam kher film) और सतीश कौशिक के साथ की थी।

Vivek Agnihotri

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक साक्षात्कार में कहा कि वे अब फिल्म नौटंकी का हिस्सा नहीं हैं। नौटंकी की शूटिंग जब पूरी हो गई उसके बाद प्रोड्यूसर्स ने अपने पास ले लिया था। विवेक ने आगे कहा कि वे इसके बारे में नहीं जानते कि फाइनल फिल्म के साथ क्या किया गया। उन्होंने कहा कि नौटंकी के लिए मेरे मित्र अनुपम खेर ने मुझे मदद करने को कहा था। इसलिए मैं उसमें शामिल हुआ था। फिल्म निर्माता विवेक ने कहा कि मैंने अपने दोस्त अभिनेता अनुपम खेर के लिए नौटंकी में बिना किसी फीस के काम किया। इस तरह से पहले भी कई फिल्मों में दूसरे लोगों को मदद की है।

वहीं फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अब अपनी अगली योजना पर काम करने जा रहे हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद उनकी अगली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' होगी। जिस पर अब वे अपनी पूरी एनर्जी लगाने जा रहे हैं। हालांकि यह कहा जा रहा है कि विवेक फिल्म नौटंकी के लिए अपने टीकेएफ के सह-कलाकार अनुपम खेर के साथ फिर से दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+