विवेक अग्निहोत्री ने लगाए कपिल शर्मा पर गंभीर आरोप तो लोगों ने कहा-'बॉयकॉट करो Kapil Sharma Show'
नई दिल्ली, 08 मार्च। Comedy किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा अगर हर दिल अजीज हैं तो वहीं दूसरी ओर उनका और विवादों का भी गहरा नाता रहा है। अपने शो की वजह से अक्सर वो काफी लोगों के निशाने पर भी रहते हैं। इस बार उन पर आरोप लगा कि 'वो केवल बड़े स्टार्स को मौका देते हैं।'

विवेक अग्निहोत्री ने लगाए कपिल शर्मा पर गंभीर आरोप
दरअसल फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने कपिल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी आने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का प्रमोशन करने से अपने शो में मना कर दिया क्योंकि उन्हें लगता है कि फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं है। बॉलीवुड में नॉन स्टार डायरेक्टर, लेखकों या अच्छे एक्टर्स की कोई पूछ नहीं है।

'उन्होंने हमें अपने शो में बुलाने से इंकार कर दिया'
गौरतलब है कि फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री से किसी ने Twitter पर कहा कि 'आपको कपिल शर्मा शो में प्रमोशन के लिए आना चाहिए'। इस पर उन्होंने कहा कि 'उन्होंने हमें अपने शो में बुलाने से इंकार कर दिया क्योंकि हमारी फिल्म में कोई बड़ा कॉमर्शियल स्टार नहीं है। बॉलीवुड में नॉन स्टार डायरेक्टर, लेखकों या अच्छे एक्टर्स की कोई पूछ नहीं है।'

कपिल को बॉयकॉट करने की बात
विवेक अग्निहोत्री का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और इसके बाद एक बार फिर से बॉलीवुड में लॉबिंग वाली बहस शुरू हो गई है। कुछ लोगों ने तो कपिल को बॉयकॉट करने की बातें कह डाली है।

'द कश्मीर फाइल्स'
आपको बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' का हाल ही में एक ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 'द ताशकंद फाइल्स' के बाद निर्माता विवेक अग्निहोत्री दर्शकों के बीच 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म तब से ही सुर्खियों में थीं, जब से इस फिल्म के बनने की बात सामने आई थी।
विवादों में कपिल शर्मा
इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर , प्रकाश बेलावडी, दर्शन कुमार, भाषा सुंबली, चिन्मय मंडलेकर, मृणाल कुलकर्णी, अतुल श्रीवास्तव और पृथ्वीराज सरनाइक जैसे मंझे हुए नाम है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह से पंडितों के साथ कश्मीर में जुल्म हुआ था और उन्हें अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications