The Vaccine War: जल्द आ रही है विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म, 11 भाषाओं में रिलीज होगी 'द वैक्सीन वॉर'
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की घोषणा की है। डायरेक्टर ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वैक्सीन की बोतल देखी जा सकती है।
The Vaccine War: मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स की तारीफ में कोई दोराय नहीं है। फिल्म को बनाने में चाहे जितना ही समय क्यों ना लगा हो, लेकिन फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। अब कश्मीर फाइल्स के बाद विवेक अग्निहोत्री एक और ब्लॉकबस्टर लेकर आने की तैयारी में हैं। अपनी अगली फिल्म द वैक्सीन वॉर की डायरेक्टर ने घोषणा कर दी है। फिल्म को आजादी के दिन हिंदी ही नहीं, बल्कि 11 भाषाओं में रिलीज करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही इस फिल्म का पोस्ट भी काफी दिलचस्प है, जिसमें लिखा है कि एक युद्ध, जिसके बारे में आप नहीं जानते थे, आप लड़े और जीत भी गए। फैंस फिल्म का ये पोस्टर देखकर काफी एक्साइटेड हैं।
Recommended Video

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म रही है। फिल्म का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला था। इस बीच डायरेक्टर ने अपनी अगली फिल्म द वैक्सीन वॉर की घोषणा की है। डायरेक्टर ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वैक्सीन की बोतल देखी जा सकती है।
इसमें लिखा है कि एक युद्ध की अविश्वसनीय सच्ची कहानी, जिसे आप नहीं जानते थे और भारत ने लड़ी। विज्ञान, साहस और महान भारतीय मूल्यों के साथ देश ने इसे जीता। ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस साल 1023 में 11 भाषाओं में रिलीज होगी। कृपया हमें आशीर्वाद दें।
एक और ट्वीट में डायरेक्टर ने लिखा कि पहली बार कोई फिल्म 11 भाषाओं में रिलीज होगी। @i_ambuddha & @AAArtsOfficial पर इंडियन इंडस्ट्री को एकीकृत करने में मदद करने के लिए ये हमारी पहली पहल है। भारत का अपना सिनेमा।
फिल्म के टाइटल से ही पता चलता है कि फिल्म महामारी के दौरान भारत में बनी कोरोना वायरस की वैक्सीन पर आधारित होगी। ये हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, पंजाबी, भोजपुरी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम, गुजराती और मराठी में रिलीज होगी। फिल्म को विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी प्रोड्यूस कर रही हैं। पल्लवी जोशी ने द कश्मीर फाइल्स में भी अभिनय किया था।
इससे पहले विवेक अग्निहोत्री ने दर्शकों के सामने फिल्म का नाम एक पहले के तौर पर रखा था। डायरेक्टर ने दर्शकों से द.... वॉर भरकर एक अनुमान लगाने के लिए कहा। उन्होंने लिखा कि जब कोविड आया, तो भारत के पास लड़ने के लिए कुछ भी नहीं था। लेकिन फिर हमारे वैज्ञानिकों ने इसके लिए सुरक्षित वैक्सीन बनाई। एक ऐसा इंफ्रा बनाया, जिस पर हर भारतीय गर्व कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications