Virender Sehwag: बॉलीवुड की इस हसीना पर मरते हैं वीरेंद्र सहवाग, तलाक की खबरों के बीच खुली पोल
Virender Sehwag: टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत 20 साल पुरानी अपनी शादी को खत्म करने जा रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग ने अपनी बचपन की दोस्त आरती से साल 2004 में शादी की थी।
क्या टूटने वाली है वीरेंद्र सहवाग की शादी?
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती कई महीनों से अलग रह रहे हैं और ऐसे में दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग ने अपनी पत्नी आरती को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

इस बॉलीवुड हसीना पर मरते हैं वीरेंद्र सहवाग
इस बीच वीरेंद्र सहवाग की पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें की जा रही हैं। पूर्व क्रिकेटर का बॉलीवुड के साथ भी कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। आपको बता दें कि एक कमेंट्री सेशन के दौरान क्रिकेटर ने बताया था कि वह किस हसीना की खूबसूरती पर मरते हैं।
माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना चाहते हैं पूर्व क्रिकेटर
-एक पुराने कमेंट्री सेशन में, टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने बताया था कि वह किस बॉलीवुड हसीना पर फिदा हैं। उन्होंने माधुरी दीक्षित का नाम लेते हुए कहा था कि उन्होंने कहा था कि वह माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना पसंद करेंगे।
-उस कमेंट्री सेशन में वीरेंद्र सहवाग से एक फैन ने पूछा था कि अगर उन्हें किसी फिल्म में मौका दिया जाए, तो वह किस एक्ट्रेस के साथ काम करना पसंद करेंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए क्रिकेटर ने कहा था कि वह माधुरी दीक्षित पर फिदा हैं और उन्हीं के साथ एक्टिंग करना चाहेंगे।
-वीरेंद्र सहवाग ने कहा था कि उन्हें माधुरी दीक्षित बहुत पसंद हैं। वह न सिर्फ एक खूबसूरत हीरोइन हैं बल्कि शानदार डांसिंग क्वीन भी हैं। माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की सफल हीरोइनों में से एक हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications