क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

आखिरकार विराट-अनुष्का की बेटी का चेहरा आया सामने, लोग बोले- जूनियर कोहली, पापा को खेलते देख खुश हो रही

आखिरकार विराट-अनुष्का की बेटी का चेहरा आया सामने, लोग बोले- जूनियर कोहली, पापा को खेलते देख खुश हो रही

Google Oneindia News

मुंबई, 24 जनवरी: आखिरकार क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के फैंस को उनकी बेटी वामिका का चेहरा देखने को मिल ही गया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में रविवार (23 जनवरी) को खेले जा रहे तीसरे वनडे में वामिका कोहली की झलक देखने को मिली। मैच के दौरान मां अनुष्का शर्मा की गोदी में से वह पापा विराट कोहली को मैदान में क्रिकेट खेलते देखकर खुश हो रही थीं। इसी दौरान वामिका का चेहरा कैमरे में कैद हुआ। भारत का क्षिण अफ्रीका दौरा लंबा था इसलिए अनुष्का और वामिका दोनों विराट के साथ गए थे। वामिका का वीडियो और फोटो दोनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कोहली जैसी दिखती है वामिका

कोहली जैसी दिखती है वामिका

विराट और अनुष्का की बेटी की ट्विटर पर अब और भी साफ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसको देखकर हर कोई कह रहा है कि पापा कोहली जैसी दिखती हैं वामिका। जीं हां, नन्ही सी दिखने में बिल्कुल अपने पापा की तरह हैं। उनकी क्यूटनेस का हर कोई कायल हो गया है। सामने आई वीडियो में हम देख सकते हैं कि विराट कोहली और वामिका कोहली में कितनी समानताएं हैं। वास्तव में, बेबी वामिका बेबी विराट कोहली से काफी मिलती-जुलती हैं।

बेबी वामिका को देख फैंस हुए खुश

बेबी वामिका को देख फैंस हुए खुश

बेबी वामिका को देख विराट अनुष्का के फैंस बहुत खुश हैं। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने ट्वीट किया, "वह बहुत प्यारी है," जबकि एक अन्य ने कहा, "ओह माय गॉड! वह बहुत प्यारी है, उसने अपनी बहुत ही क्यूटनेस से हमें मार डाला।" वहीं एक यूजर ने लिखा, ये तो बिल्कुल जूनियर कोहली है। वहीं एक ने ट्वीट किया, ''देखो कैसे जूनियर कोहली, पापा को खेलते हुए देख खुश हो रही है।''

मीडिया से वामिका को दूर रखते थे विराट-अनुष्का

मीडिया से वामिका को दूर रखते थे विराट-अनुष्का

बेबी वामिका चार महीने की उम्र से ही टूर कर रही हैं। हालांकि शुरुआत में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की तस्वीर लोगों को खींचने से मना किया था। इस बार भी जब वामिका दक्षिण अफ्रीका के लिए जा रही थीं तो विराट और अनुष्का ने मीडिया से फोटो ना लेने का अनुरोध किया था।

हालाँकि हमने कपल ने अपने इंस्टा स्टोरी में वामिका की झलक कई बार दिखाई है। लेकिन कभी चेहरा नहीं दिखाया। इस जोड़े ने वामिका को पापराजी की चकाचौंध से दूर रखा है। लेकिन जो भारतीय मीडिया ने नहीं किया, स्टार स्पोर्ट्स और फॉक्स ने कर दिया और वामिका को कैमरे में कैद कर लिया।

वामिका कोहली कर रही थी नंबर-1 ट्रेंड

वामिका कोहली कर रही थी नंबर-1 ट्रेंड

जैसे ही वामिका की तस्वीर सामने आई है, वामिका कोहली भारत में ट्विटर पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही थीं। वामिका कोहली अपनी मां अनुष्का शर्मा की गोद से मैच देख रही थीं। स्लिंग बैग के साथ स्ट्रैपी ब्लैक ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं वामिका कोहली दो पोनीटेल के साथ गुलाबी रंग की फ्रॉक पहने हुए दिखाई दे रही थीं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हमेशा पापाराजी से अपनी बेटी की तस्वीरें नहीं क्लिक करने का अनुरोध किया है और भारतीय मीडिया ने हमेशा इसका सम्मान किया।

वामिका जनवरी 2022 में हुई एक साल की

वामिका जनवरी 2022 में हुई एक साल की

वामिका कोहली जनवरी 2022 में एक साल की हुई हैं। विराट और अनुष्का ने वामिका का जन्मदिन केपटाउन में ही सेलिब्रेट किया था। रिद्धिमान साहा की पत्नी ने पार्टी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। 11 जनवरी 2021 को वामिका कोहली का जन्म हुआ है। विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट मैच क्रिकेट कप्तानी से संन्यास की घोषणा की है। रविवार को उन्होंने भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे में 70 से अधिक रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें- आखिर प्रियंका चोपड़ा खुद क्यों नहीं हुईं प्रेग्नेंट, सेरोगसी का क्यों लिया सहारा, जानें क्या है बातये भी पढ़ें- आखिर प्रियंका चोपड़ा खुद क्यों नहीं हुईं प्रेग्नेंट, सेरोगसी का क्यों लिया सहारा, जानें क्या है बात

Comments
English summary
Virat Kohli Anushka Sharma baby Vamika photos video viral on social media
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X