सुपर क्यूट है अनुष्का-विराट की बेटी 'वामिका', पहली बार दिखी साफ झलक, फोटो वायरल

मुंबई, 16 दिसंबर: अब तक फैंस और सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का चेहरा छिपाने वाले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बेबी की झलक साफ दिख गई है। जी हां, पहली बार वामिका का चेहरा सबके सामने आया है। अब तक विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का चेहरा कभी भी सामने नहीं आने दिया था, लेकिन इस बार वो मीडिया के कैमरे से नहीं बच पाएं और पैपराजी ने उनकी बेटी का साफ चेहरा अपने कैमरे में कैद कर दिया। सोशल मीडिया वायरल हो रही वामिका की फोटो बेहद ही क्यूट है।

पहली बार दिखी वामिका की झलक

पहली बार दिखी वामिका की झलक

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाले मैचों के लिए विराट कोहली गुरुवार सुबह अपनी टीम के साथ रवाना हो रहे थे। इस दौरान जैसे ही भारतीय टेस्ट टीम के कैप्टन अपनी वाइफ अनुष्का और वामिका के साथ बस में चढ़ रहे थे। तब ही वहां मौजूद पैपराजी वामिका की फोटो लेने में कामयाब हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियोज में फैंस सबसे ज्यादा वामिका को पसंद कर रहे हैं, क्योंकि विराट-अनुष्का की बेटी का फेस पहली बार सबके सामने आई है।

विराट की भी एक ना सुनी

विराट की भी एक ना सुनी

भारतीय टीम के साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले ही विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने खूब कोशिश की थी कि कोई भी कैमरा उनकी बेटी की फोटो कैप्चर ना करें। यहां तक जहां अनुष्का बेबी वामिका का फेस छिपाती रहीं तो दूसरी तरफ खुद विराट कोहली ने पैपराजी से रिक्वेस्ट की थी कि कोई भी बेबी का फोटो ना ले, लेकिन उन्होंने विराट की एक भी नहीं मानीं और वामिका की फोटो लेने से नहीं चूके।

एक साल की होने जा रही वामिका

एक साल की होने जा रही वामिका

आपको बता दें कि यह पहली दफा के जब वामिका की साफ झलक लोगों के सामने आई हैं। इससे पहले उन्होंने हर दफा अपनी बेटी को चेहरा छुपाया है। यहां तक की सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई अब तक दोनों की ओर से कभी अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया। वामिका अगले साल 11 जनवरी को एक साल की होने जा रही है, लेकिन अभी तक सोशल मीडिया पोस्ट में या फिर उनके पब्लिक अपियरेंस में बेबी का फेस सामने नहीं आया था।

जानिए क्या है वामिका के नाम का मतलब

जानिए क्या है वामिका के नाम का मतलब

कुछ दिनों पहले विराट कोहली ने एक लाइव सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने फैंस के पूछने के बाद अपनी बेटी वामिका के नाम का मतलब बताया था। विराट ने जवाब देते हुए कहा था कि वामिका संस्कृत से लिया गया नाम है, जो दुर्गा माता का ही एक और नाम है।

विराट-अनुष्का ने अब तक क्यों छिपाया चेहरा?

विराट-अनुष्का ने अब तक क्यों छिपाया चेहरा?

इसी लाइव सेंशन में एक सवाल का जवाब देते हुए कोहली ने बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने अपनी बेटी को सोशल मीडिया से दूर रखा है। फैंस के सवाल पर कोहली ने बताया कि अनुष्का और मैंने एक कपल के तौर पर तय किया है कि बच्ची को तब तक नहीं दिखाएंगे जब तक वो खुद अपनी पसंद और सोशल मीडिया के बारे में जानने नहीं लगेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+