Viral Video: उर्वशी रौतेला ने मुंह पर लगाया गोल्ड फेस मास्क और नाइट ड्रेस पहनकर सड़क पर की ऐसी हरकत

Urvashi Rautela Viral Video: उर्वशी रौतेला फ्लोरल नाइट आउटफिट में चेहरे पर 24 कैरेट का असली नैनोगोल्ड फेस मास्क लगाकर घूमती नजर आईं। सिर्फ इतना ही नहीं इसी लुक में उन्होंने कैमरे के सामने पोज भी दिया।

urvashi rautela

Urvashi Rautela Viral Video: कुछ समय पहले तक बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही थी। दोनों के बीच रिलेशनशिप को लेकर भी अफवाहें उड़ रही थीं। इसी बीच अब उर्वशी रौतेला एक अजीबोगरीब लुक के साथ मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आई हैं। उर्वशी का ये वीडियो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में उर्वशी रौतेला इधर-उधर दौड़-भाग कर रही हैं और उन्होंने अपने चेहरे पर गोल्ड फेस मास्क लगा रखा है। हालांकि उन्हें देखकर एक नजर में पहचानना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।

मुंह पर गोल्ड मास्क लगाए उर्वशी ने दिए पोज
उर्वशी रौतेला के इस तरह का अवतार देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। वैसे तो स्किन को परफेक्ट रखने के लिए हर एक्ट्रेस को अपनी रोजमर्रा की लाइफ में इन फेस मास्क की जरूरत होती है लेकिन इस तरह से फेस मास्क लगाकर मुंबई की सड़को पर टहलते हुए कम की एक्ट्रेसेस नजर आती हैं। आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला फ्लोरल नाइट आउटफिट में चेहरे पर 24 कैरेट का असली नैनोगोल्ड फेस मास्क लगाकर घूमती नजर आईं। सिर्फ इतना ही नहीं इसी लुक में उन्होंने कैमरे के सामने पोज भी दिया। पोज देने में उर्वशी ने कोई कमी नहीं छोड़ी। देखें उर्वशी रौतेला का वायरल वीडियो-

उर्वशी रौतेला का लुक देख लोग हुए हैरान
उर्वशी रौतेला इस अजीबोगरीब लुक में बिंदास तरीके से कैमरे के सामने जमकर पोज देती दिखाई दे रही थीं। उर्वशी रौतेला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोग तो उर्वशी रौतेला का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। उर्वशी के इस वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- उर्वशी आप तो राज कुंद्रा से प्रेरित हो गई हैं। आप शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की बहन लग रही हैं।

लोगों ने सोशल मीडिया पर कही ये बात
वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने उर्वशी रौतेला के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ये कौन सा अवेंजर्स इन्फिनिटी आ गया भाई। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- लगता है हल्दी की रस्म बीच में छोड़कर भाग आई हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा है- लगता है मैडम ने ब्यूटी पार्लर के पैसे नहीं दिए, भाग कर आ गई हैं।

urvashi rautela

ऋषभ पंत के साथ उर्वशी का कनेक्शन
आपको बता दें कि कुछ समय पहले उर्वशी रौतेला और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के बीच कनेक्शन को लेकर कई तरह की खबर सामने आ रही थीं। दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खूब चर्चा होती थी जिसमें उनकी बातें एक-दूसरे की तरफ इशारा करती दिखाई देती थीं। हालांकि पिछले दिनों उर्वशी से एक पत्रकार ने ऋषभ पंत को लेकर कोई सवाल पूछा तो वह गुस्सा हो गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+