Viral Video: विदेशी महिला के साथ शिल्पा शेट्टी ने की लड़ाई, पति राज कुंद्रा ने की ऐसी हरकत, फिर दी अजीब सफाई
Viral Video Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस समय अपने पति राज कुंद्रा, बहन शमिता शेट्टी, करीबी दोस्तों और परिवार वालों के साथ क्रोएशिया के हवार आइलैंड में मौजूद हैं। शिल्पा शेट्टी अपने जन्मदिन के सेलिब्रेशन के लिए यहां पहुंची थीं।
शिल्पा शेट्टी की विदेशी महिला से लड़ाई
फिलहाल शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि एक्ट्रेस और उनके परिवार के लोग एक विदेशी महिला से जमकर बहस कर रहे थे। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उसने दावा किया है कि शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार के लोग तेज आवाज में बात कर रहे थे, जिससे पास ही बैठी एक विदेशी महिला को परेशानी हुई थी। जब उस महिला ने उनसे धीरे बोलने की विनती की, तो राज कुंद्रा उस पर गुस्सा हो गए।
राज कुंद्रा ने गुस्से में की ऐसी हरकत
-उस शख्स ने बताया कि गुस्से में राज कुंद्रा उस बूढ़ी महिला से बोले- तुम्हें पता नहीं हम कौन हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम यूजर ने ये भी कहा कि वह ये लाइन रिकॉर्ड नहीं कर सका क्योंकि ये सब अचानक से हो गया था।
-वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने आगे लिखा है- वीडियो में आप साफ सुन सकते हैं कि शिल्पा शेट्टी और उनके करीबी लोग कह रहे हैं- हमसे बात मत करो, हमें सुनना नहीं है। विदेशी महिला केवल शांति से खाना खाना चाहती थी और उसने शालीनता से अनुरोध किया था कि वह थोड़ा धीरे बोलें।
-वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शिल्पा शेट्टी के परिवार के सभी लोग इस मौके पर सफेद कपड़ों में नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि वीडियो शेयर करने वाले इस यूजर ने शिल्पा शेट्टी की क्लोज-अप फोटो भी शेयर की है।
वीडियो वायरल होने के बाद राज कुंद्रा ने दी ऐसी सफाई
-वीडियो के वायरल होने के बाद इस मामले को लेकर शिल्पा शेट्टी या उनके परिवार वालों ने पहले कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी लेकिन अब एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। वायरल हो रहे इस वीडियो पर राज कुंद्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया है कि जब टेबल पर डबल बुकिंग हुई और उसे दूसरे ग्रुप को दे दिया गया तो बहस बहुत बढ़ गई थी।
-राज कुंद्रा ने कहा है- मैं ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहना चाहता हूं। मैंने अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए एक साल पहले ही इस खास रेस्तरां को बुक कर लिया था। दुर्भाग्य से जब हम वहां पहुंचे तो हमें बताया गया कि हमारी टेबल दूसरे किसी ग्रुप को दे दी गई है, क्योंकि उन्होंने दावा किया कि एक ही एजेंट की ओर से डबल बुकिंग की गलती हुई है।
-राज कुंद्रा ने आगे कहा- एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसने रेस्तरां भी चलाया है, मुझे इस स्थिति से निपटना बेहद निराशाजनक लगा, खासकर मेरे बुजुर्ग माता-पिता, सास और 20 मेहमानों उस समय रेस्तरां में टेबल के खाली होने का इंतजार कर रहे थे। इस तरह की सिचुएशन ने एक खास शाम को अनावश्यक रूप से तनावपूर्ण बना दिया था और जब हमने अपनी चिंताएं बताईं, तो हमें अचानक चुप रहने के लिए कहा गया, जिससे हमारी निराशा और ज्यादा बढ़ गई थी।
लोगों ने वीडियो देख कही ऐसी बात
-राज कुंद्रा ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा- हम पिछले एक साल से इस छुट्टी की योजना बना रहे थे। एक खुशी के अवसर को सार्वजनिक तमाशे में बदलते देखना हमारे लिए निराशाजनक था। ये वायरल वीडियो फिलहाल इंटरनेट पर छाया हुआ है। लोग इसे लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
-एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप विदेशी धरती पर हैं या भारतीय, आपको कुछ शिष्टाचार बनाए रखना होगा। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- पैसे से क्लास नहीं खरीदी जा सकती। स्टार होने से आपको सार्वजनिक रूप से ऊंची आवाज में बात करने का अधिकार नहीं मिल जाता है। ये बुरा शिष्टाचार है।












Click it and Unblock the Notifications