बचपन में बेहद क्यूट दिखते थे रणबीर कपूर, इंटरनेट पर वायरल हुईं तस्वीरें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरों को बीच रणबीर की बचपन की तस्वीरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

मुंबई 12 जून: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। रणबीर और आलिया की जोड़ी के फैंस दीवाने हैं। शादी के वक्त दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं, जिन्हें फैंस ने अपना ढेर सारा प्यार दिया था। इस बीच रणबीर कपूर की बचपन की तस्वीरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। इंटरनेट पर एक्टर की बेबी पिक्चर्स खूब वायरल हुईं। रणबीर इन फोटोज में बहुत क्यूट लग रहे हैं।

जूनियर रणबीर ने दिए पोज

जूनियर रणबीर ने दिए पोज

रणबीर कपूर बचपन में बेहद क्यूट थे। इस बात का सबूत उनकी बचपन की तस्वीरें हैं, जिनमें वे ऐसे पोज देते हुए दिख रहे हैं कि आपका उन पर से नजरें हटाना मुश्किल हो जाएगा।

मां नीतू संग दिखे रणबीर

मां नीतू संग दिखे रणबीर

एक तस्वीर में रणबीर अपनी मां नीतू कपूर संग नजर आ रहे हैं। रणबीर बचपन में बहुत शरारती थे और इस बात की गवाही उनकी ये प्यारी सी तस्वीर दे रही है।

नीतू और ऋषि कपूर संग वायरल फोटो

नीतू और ऋषि कपूर संग वायरल फोटो

एक अन्य तस्वीर में रणबीर अपने मां-बाप के साथ दिख रहे हैं। इस तस्वीर में रणबीर और उनके माता-पिता ने कैप पहनी हुई है। तीनों ने काफी कूल अंदाज में फोटो खिंचवाई हैं। इन फोटोज को देखकर किसी को भी रणबीर पर प्यार आ जाए। एक्टर ने इस तस्वीर में पिता ऋषि कपूर पर बंदूक तानी हुई है और वे विलेन की तरह पोज देते हुए दिख रहे हैं।

‘वास्तु’ में एक हुए आलिया-रणबीर

‘वास्तु’ में एक हुए आलिया-रणबीर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने बांद्रा स्थित घर वास्तु में इंटीमेट वेडिंग की थी। आलिया ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, आज अपने परिवार और दोस्तों से घिरे, घर पर... हमारी पसंदीदा जगह पर, जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं- हमने शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+