'हेमा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी, रातभर रहती थी गायब', वायरल भाभी के पति का सनसनीखेज खुलासा

Hema Sharma and Gaurav Saxena: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट हेमा शर्मा यानी वायरल भाभी जब से घर से बेघर हुए हैं तब से सुर्खियों में छाई हुई हैं। हेमा शर्मा के बिग बॉस के घर से बाहर आते ही उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं।

हेमा शर्मा पर पति ने लगाए गंभीर आरोप
आपको बता दें कि हेमा शर्मा के पति गौरव सक्सेना ने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरव शर्मा ने पत्नी हेमा को लेकर ये दावा किया है कि वह शादी से पहली ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। गौरव सक्सेना ने कहा है कि शादी के बाद हेमा किसी गलत संगत में पड़ गई थी और रात होते ही घर से गायब हो जाती थीं।

hema sharma

'हेमा ने अपने बच्चे तक को बेचने की कोशिश की'
गौरव सक्सेना ने कहा है- हेमा की इस हरकत की वजह से मेरा परिवार बहुत परेशान हो रहा था। हेमा ने अपने बच्चे तक को बेचने की कोशिश भी की थी। हालांकि मैंने उसे ऐसा करने नहीं दिया। गौरव ने बताया कि हेमा ने अपने बच्चे को बेचने के लिए ढाई करोड़ रुपये की डिमांड की थी क्योंकि वो अपने बच्चे से प्यार नहीं करती है।

शादी से पहले ही प्रेग्नेंटी थी हेमा शर्मा
गौरव सक्सेना का कहना है कि बच्चे की कस्टडी उन्हें देने के लिए हेमा ने उनसे एक घर की डिमांड की थी और जैसे ही हेमा को घर मिल गया, तो उन्होंने बच्चा उन्हें दे दिया था। गौरव ने दावा किया कि हेमा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। प्रेग्नेंसी की वजह से ही हेमा को जबरदस्ती शादी करनी पड़ी थी।

ससुराल में नहीं रहना चाहती है हेमा
गौरव ने बताया कि हेमा की हरकतों का असर बच्चे पर भी होने लगा था। इसके अलावा हेमा अपने ससुराल वालों के साथ नहीं रहना चाहती है क्योंकि उसको लगता है कि वो वहां पर वीडियो नहीं बना पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+