'होठों की ऐसी हालत हुई कि' माधुरी दीक्षित के साथ किस सीन करते हुए बेकाबू हुआ था 'मुकद्दर का सिकंदर' का एक्टर
फरवरी का महीना प्रेमी युगल का महीना माना जाता है। महीने की 7 तारीख से लेकर 14 तारीख तक अलग-अलग दिन सेलिब्रेट किए जाते हैं। आज 13 फरवरी है, इस दिन किस डे मनाया जाता है। लेकिन एक किस किसी के लिए बुरे सपने की तरह भी हो सकता है। हो सकता है आपको इस बात पर यकीन नहीं हो। तो आज किस डे पर आपको एक फिल्म की शूटिंग का एक किस्सा बताते हैं।

साल 1988 में फिल्म 'दयावान' आई थी। इसमें धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना लीड रोल में थे। किस्सा इसी फिल्म की शूटिंग का है। फिल्म के गाने 'आज फिर तुमपे प्यार आया है' में एक किस सीन था। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म की स्क्रिप्ट में ऐसा कोई सीन नहीं था। विनोद ने खुद पर से कंट्रोल खो दिया था और माधुरी को देख वो बेकाबू हो गए थे। किस सीन करते करते वो हिंसक हो गए थे और उन्होंने माधुरी के होंठ तक काट लिए थे। इस वजह से उनके होंठों से खून भी निकल आया था। विनोद के व्यवहार को देख वो बुरी तरह घबरा गईं थी। इस घटना के बाद माधुरी ने ऑनस्क्रीन कुछ नियम भी बना लिए थे।
इस वाकये के बारे में माधुरी ने रेडियो नशा के इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा, फिल्म में इस सीन को शूट करना मेरे जीवन की सबसे बड़ी सीख है। मैं उस समय बहुत छोटी थी और मुझे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि बड़े परदे पर ये सीन कितना बोल्ड दिखेगा। लेकिन हर चीज कुछ न कुछ सिखाती है। उसी सीन के मैं बहुत असहज और शर्मिंदा फील रही थी। इसके बाद ही मैंने ये फैसला किया कि आगे भविष्य में मैं ऐसा कभी कुछ नहीं करूंगी। मैं जब भी वो सीन देखती हूं तो हैरान हो जाती हूं।
बता दें, फिल्म को फिरोज खान ने डायरेक्ट किया था। जिन्होंने बाद में माधुरी के साथ जो हुआ और सीन पर अफसोस जताया था। उनका ये भी मानना था कि माधुरी के साथ ऐसे सीन की बिल्कुल जरूरत नहीं थी। रिपोर्ट्स की माने तो माधुरी ने फिरोज से ये सीन हटाने की डिमांड की थी। लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया था। हालांकि इस सीन को फिल्म का हिस्सा बनाए रखने के लिए माधुरी को मेकर्स ने 1 करोड़ रुपये ज्यादा दिए थे। वहीं, विनोद खन्ना को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने भी माधुरी से माफी मांगी थी। दयावान के बाद कभी माधुरी ने विनोद खन्ना के साथ काम नहीं किया।
-
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications