2 शादियां और कई महिलाओं से संबंध, इन गंदी आदतों ने बर्बाद किया Vinod Kambli का बॉलीवुड करियर
Vinod Kambli: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में सचिन तेंदुलकर और अपनी हेल्थ के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने सचिन के साथ अपनी दोस्ती के बारे में भावुक होकर बताया कि कैसे दोनों का रिश्ता बचपन से ही गहरा रहा था।
शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं क्रिकेटर
आपको बता दें कि विनोद कांबली इन दिनों कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। वह शारीरिक रूप से बीमार भी हैं। अत्याधिक शराब की लत और अफेयर्स ने उनके जगमगाते करियर को बर्बाद कर दिया है।

आइए आपको बताते हैं कि कैसे बर्बाद हुई विनोद कांबली की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ
विनोद कांबली की पहली शादी
-विनोद कांबली ने 1998 में पहली शादी नोएला लुईस से की थी। ये शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी और जल्द ही दोनों अलग हो गए थे।
-नोएला और विनोद कांबली की शादी टूटने की वजह क्रिकेटर का ज्यादा शराब पीना और दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बताया जाता है।
विनोद कांबली की दूसरी शादी
-नोएला लुईस से अलग होने के बाद मुंबई की मॉडल एंड्रिया हेविट पर कांबली का दिल आ गया था और उन्होंने उनसे शादी कर ली थी।
-एंड्रिया से शादी करने के लिए उन्होंने ईसाई धर्म अपनाया था। इस शादी से साल 2010 में दोनों का बेटा हुआ।
-एंड्रिया एक मॉडल थीं और कहा जाता है कि उन्होंने कुछ वक्त तक एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम किया था।
-एंड्रिया ने अपने पति विनोद कांबली पर 12 साल के बेटे के सामने शराब के नशे में किचन के फ्राईंग पैन से सिर पर हमला करने का आरोप लगाया था।
शादी के अलावा विनोद कांबली के अफेयर्स
-आपको बता दें कि 2 शादियों के अलावा भी विनोद कांबली के कई महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं।
-साल 2009 में विनोद कांबली ने एक रिएलिटी शो में हिस्सा लिया था और उसमें स्वीकार किया था कि उनके कई महिलाओं से संबंध रहे हैं।
-इस शो में विनोद कांबली ने रोते हुए बताया था कि उन्हें अफसोस है कि अपनी एक प्रेमिका को उन्होंने अबॉर्शन के लिए मजबूर किया था। उन्होंने ज्यादा शराब पीने की लत के बारे में भी बात की थी।
विनोद कांबली की प्रोफेशनल लाइफ
-क्रिकेट में असफल होने के बाद विनोद कांबली ने कई और क्षेत्रों में भी हाथ आजमाया था।
-साल 2009 विधानसभा चुनाव में विनोद कांबली ने लोकभारती पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और वह हार गए थे।
-विनोद कांबली मैदान के साथ-साथ फिल्मों में भी धमाल मचाने के लिए जाने गए थे। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था।
-वह बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और सुनील शेट्टी जैसे स्टार्स के साथ भी काम कर चुके हैं।
विनोद कांबली का एक्टिंग करियर
-विनोद कांबली की पहली फिल्म अनर्थ साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी जैसे बड़े एक्टरों ने काम किया था। अनर्थ फिल्म में कांबली ने बंद्या का रोल निभाया था।
-वहीं साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म पल पल दिल के साथ में भी विनोद कांबली नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में एक कन्नड़ फिल्म में काम किया था।
-इसके अलावा विनोद कांबली ने डीडी नेशनल पर एक सीरियल मिस इंडिया में एक्टिंग की थी। वह साल 2002 में डीडी नेशनल पर भी दिखाई दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications