Vincy Aloshious Case: मलयालम स्टार शाइन टॉम ने एक्ट्रेस के साथ की बेहूदा हरकत, सोशल मीडिया में बताई आपबीतीपबी
Vincy Aloshious Case: साउथ इंडस्ट्री में हाल ही में एक घटना सामने आई है, जिसमें एक्ट्रेस विंसी एलोशियस ने अपने को-एक्टर के खिलाफ उत्पीड़न (हैरेसमेंट) के आरोप लगाए हैं। विंसी का दावा है कि ड्रग्स के नशे में को-एक्टर ने उनसे छेड़छाड़ की थी। इसके बाद से साउथ इंडस्ट्री में हलचल मची हुई है। साथ ही विंसी ने को-एक्टर पर शिकायत दर्ज करवा दी है।
विंसी ने 14 अप्रैल को इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए बिना किसी का नाम लिए आरोप लगाए थे। विंसी एलोशियस ने आंतरिक शिकायत समिति (ICC) और मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन दोनों के पास शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद ये मामला तूल पकड़ने लगा है।

वीडियो में विंसी ने कहा, 'मैं एक फिल्म में काम कर रही थी, जहां मेरे साथ छेड़छाड़ हुई। जो लीड एक्टर ने की और वो ड्रग्स के नशे में था। उसके साथ काम करना जरा भी आसान नहीं था। शूटिंग के दौरान मेरी कॉस्ट्यूम में काफी कुछ दिक्कतें आ रहीं थीं। उसी को मैं ठीक करवाने जा रही थी। जिसके बाद उसने मुझे कहा कि मैं आपकी ड्रेस पहनने में मदद कर सकता हूं। उसने मुझे साथ आने के लिए भी कहा था। ये बात उसने सबके सामने की थी, जिसके बाद सेट का माहौल भी बिगड़ गया था।
वीडियो में विंसी ने आगे कहा, फिल्म के एक सीन की हम रिहर्सल कर रहे थे। उसी दौरान उनके मुंह से सफेद रंग की चीज निकली। जो ड्रग्स की तह थी। ड्रग जब आपके काम पर इफैक्ट डालती है और दूसरों के जीवन में भी दखलदांजी करती है तो ये तब गलत हो जाता है। ऐसे लोगों के साथ कोई भी काम नहीं कर सकता है। खासकर उनके साथ जो नशे के चलते अपने काम को भी सैक्रिफाइज कर सकते हैं।
वीडियो में भले ही विंसी ने किसी का नाम नहीं लिया हो। लेकिन शिकायत दर्ज करवाते समय उन्होंने को-एक्टर का नाम ले लिया है। उनका नाम शाइन टॉम चाको है। दूसरी तरफ कोच्चि के एक होटल में ड्रग्स को लेकर पुलिस ने छापेमारी की थी। रिपोर्ट्स में बताया गया कि वहां शाइन मौजूद थे। लेकिन पता चलते ही वहां से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में एक्टर को भागते हुए भी देखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications