एकता कपूर के साथ विक्रांत मैसी का 8वां प्रोजेक्ट है 'द साबरमती रिपोर्ट्स', एक्टर ने तारीफ में कही बड़ी बात
विक्रांत मैसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का ट्रेलर आते ही मेकर्स ने धुआंधार तरीके से अपना प्रमोशन शुरू कर दिया है। फिल्म की रिलीज में भी कुछ दिन बचे हुए हैं। मेकर्स का दावा है कि इतिहास की सबसे विनाशकारी घटनाओं में से एक की कठोर, छिपी सच्चाई को उजागर किया गया है। फिल्म का ट्रेलर भी मेकर्स ने अच्छा काटा है।
विक्रांत की इस फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। ये पहला मौका नहीं है, जब दोनों साथ काम कर रहे हैं। इसके पहले भी दोनों ने साथ कई बार काम किया है। द साबरमती रिपोर्ट के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विक्रांत मैसी ने एकता कपूर के साथ 8वीं बार काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है। साथ ही उन्होंने फिल्मों में पहला ब्रेक देने पर भी बात की है।

एकता के साथ 8वां काम
विक्रांत ने कहा, एकता कपूर ने ही मुझे फिल्मों में पहला ब्रेक दिया था। जब मुझे फिल्मों के बाद काम नहीं मिल रहा था, तो मैंने टीवी की ओर दोबारा रुख किया। तब एकता ने ही मुझे वहां से निकलने में मदद की। यह हमारा साथ में 8वां प्रोजेक्ट है, इसलिए इस बार यह और भी खास है। बता दें, विक्रांत ने बतौर टीवी एक्टर अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी को छोड़ फिल्मों की तरफ अपना रुख किया। इसके बाद वो फिर कभी वापस टीवी के लिए नहीं गए।
15 को रिलीज होगी फिल्म
'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। ये तीनों ही फिल्म में जर्नालिस्ट की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म को धीरज सरना ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को लेकर मेकर्स और एक्टर्स ने अपने प्रमोशन में काफी कुछ कहा है। अब देखना है कि फिल्म में वो सब देखने को मिलेगा या नहीं। ख़ैर फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications