अहमदाबाद प्लेन क्रैश में विक्रांत मैसी के भाई का निधन, शोक में डूबे एक्टर को बतानी पड़ी सच्चाई
Vikrant Massey Instagram Post: 12 जून 2025 को अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 265 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में किसी ने अपना भाई, किसी ने अपना परिवार तो कुछ ने करीबी रिश्तेदार खो दिए। एक्टर विक्रांत मेसी के भी एक करीबी की भी मौत इस हादसे में हुई। उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी।
विमान के फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदेर की भी मौत हो गई। यानी को-पायलट। क्लाइव विक्रांत के पारिवारिक दोस्त हैं। इंस्टाग्राम में विक्रांत ने इमोशनल पोस्ट लिखा। जिसके बाद लोगों को लगा कि क्लाइव विक्रांत के कजिन भाई हैं। जिसके बाद उन्होंने सफाई भी दी।

विक्रांत ने अपनी पोस्ट में लिखा, अहमदाबाद प्लेन हादसे में जिन्होंने भी अपने परिवार के सदस्यों को खोया है, उनके लिए मेरा मन बहुत दुखी है। लेकिन मुझे और ज्यादा दुख तब हुआ जब पता चला कि मेरे अंकल क्लिफर्ड कुंदेर के बेटे क्लाइव कुंदेर की भी जान इस हादसे में चली गई। वो इस फ्लाइट के फर्स्ट ऑफिसर थे। भगवान मेरे अंकल और सभी पीड़ित परिवारों को हिम्मत दे।
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और विक्रांत के फैंस को लगा कि उनके कजिन भाई की मृत्यु हुई है। तभी विक्रांत ने एक और पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, मीडिया और बाकी सभी दोस्तों, इस घटना में जिन क्लाइव कुंदेर की मृत्यु हुई है वो मेरे कजिन नहीं है। कुंदेर हमारे पारिवारिक मित्र हैं। आपसे प्रार्थना है किसी भी तरह का अनुमान न लगाएं।
बता दें, अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 कुछ मिनट में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कम से कम 265 लोगों की मौत हो चुकी है। यह विमान टेकऑफ के तुरंत बाद पास के एक सरकारी अस्पताल के हॉस्टल पर गिरा, जिससे इलाके में मलबे का ढेर और भारी तबाही का मंजर देखने को मिला।












Click it and Unblock the Notifications