मौत से 8 दिन पहले विकास सेठी ने साइन की थी फिल्म, एक दिन पहले हुआ मौत का एहसास, पत्नी ने किया खुलासा

Vikas Sethi: 8 सितंबर को मशहूर टीवी एक्टर विकास सेठी का निधन हुआ था। जो टीवी सीरियल "क्योंकि सास भी कभी बहू थी," "कहीं तो होगा," और "ससुराल सिमर का" के लिए जाने जाते थे। एक्टर की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई थी। अब एक्टर की पत्नी जाह्नवी ने बड़ा खुलासा किया।

विकास सेठी की पत्नी जाह्नवी जो इस मुश्किल समय से गुजर रही हैं। उन्होंने बताया कि कैसे लोग उनके पति के अतीत की लड़ाईयों को याद करके उन्हें परेशान करते थे। साथ ही ये भी खुलासा किया कि लंबे समय से विकास को कोई काम नहीं मिल रहा था।

Vikas Sethi

ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में जाह्नवी ने कहा कि, 'विकास को लंबे समय से काम नहीं मिल रहा था, और लोग अक्सर उसे उसके करियर में हुए बदलाव की याद दिलाते थे। दूसरे लोग क्रूरता से उसके अतीत की समस्याओं का जिक्र करते थे। विकास ने नशे की लत से लड़ाई लड़ी है और कई साल पहले शराबी भी थे। लेकिन उसने इन समस्याओं को पार कर लिया था।"

जानवी ने आगे कहा कि अगर कोई व्यक्ति बार-बार किसी के सबसे बुरे दिनों का जिक्र करता है, तो यह उनकी मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालता है। विकास स्वभाव से संवेदनशील थे और वह अपने मन की बात जल्दी नहीं शेयर करते थे। लेकिन ये टिप्पणियाँ उन्हें दुख पहुंचाती थीं, जिससे वह टूट जाता थे। इस साल 2023 में, हम आर्थिक इमोशनल उथल-पुथल से गुजर रहे थे, और जब चीजें बेहतर लग रही थीं, तब वह चल बसे।

बता दें कि, विकास को दीपक तिजोरी के साथ "Oops 2" में काम करना था। लेकिन इसके केवल 8 दिन पहले ही उनका निधन हो गया। जान्हवी ने बताया कि वह अपने फैमिली फंक्शन के लिए नासिक गए थे। उन्होंने कहा कि विकास हमेशा छुट्टियों के लिए उत्साहित रहते थे; हालाँकि, इस बार कुछ कमी थी। जान्हवी अभी भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पाई है कि वह उनके पति इस दुनिया में नहीं रहे। उन्हें अब भी उम्मीद है कि वह घर के दरवाजे से अंदर आएंगे। जाह्नवी फिलहाल अपने बच्चों के लिए खुद को मजबूत बनाने में लगी हैं।

ये भी पढ़ें: Vikas Sethi की मौत के बाद वायरल हुआ आखिरी पोस्ट, वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+