Vijay Varma: कितनी संपत्ति के मालिक हैं विजय वर्मा, जिनपर दिल हार बैठी हैं बाहुबली की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया
Vijay Varma Net Worth: बाहुबली फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने आखिरकार अभिनेता विजय वर्मा के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है। एक इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया ने कहा, ''विजय मेरा हैप्पी प्लेस है। वह मेरी जिंदगी का एक ऐसा शख्स है, जिसकी मैं दिल से परवाह करती हूं।''
तमन्ना भाटिया ने यह भी कहा कि लस्ट स्टोरीज 2 के सेट पर उनके और विजय वर्मा के बीच नजदीकियां बढ़ी। विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के रिलेशनशिप की खबर बाहर आने के बाद दोनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

ऐसे हम आपको अभिनेता विजय वर्मा के नेट वर्थ और उनकी संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग ये जानना चाहते हैं कि विजय वर्मा की संपत्ति कितनी है और वह फिल्मों के लिए कितना चार्ज करते हैं।
Who is Vijay Varma: कौन हैं विजय वर्मा
विजय वर्मा ज्यादातर हिंदी सिनेमा में काम करते हैं। विजय वर्मा का जन्म 29 मार्च 1986 को हैदराबाद (तेलंगाना) में बसे एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। वह 37 साल के हैं। उन्होंने एफटीआईआई से पढ़ाई की है। विजय ने फिल्म 'चटगांव' (2010 ) से अपने करियर की शुरुआत की थी। उससे पहले विजय एक थिएटर कलाकार थे।
विजय वर्मा 2016 में आई फिल्म पिंक में 'अंकित मल्होत्रा' का किरदार निभाने के बाद मशहूर हुए थे। उसके बाद विजय ने MCA (2017), गली बॉय (2019), बागी-3 (2020), डार्लिंग्स (2022) जैसी फिल्मों में काम किया है। विजय वर्मा तीन वेब सीरीज मिर्जापुर (2020), She (2021) और दहाड़ (2023) भी काम कर चुके हैं।

Vijay Varma property: विजय वर्मा की संपत्ति
विजय वर्मा करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विजय वर्मा की 2023 में लगभग 2 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। यानी भारतीय रुपये में लगभग 17 करोड़ है। विजय वर्मा एक मॉडल भी हैं। वह 2008 से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

एक फिल्म का कितना चार्ज करते हैं विजय वर्मा?
विजय वर्मा अपना अधिकांश पैसा फिल्मों और विज्ञापन से कमाते हैं। विजय वर्मा एक फिल्म के लिए 85 लाख रुपये से ज्यादा चार्ज करते हैं। विजय वर्मा कई ब्रांडों का विज्ञापन भी करते हैं, जो उनकी मासिक आय को बढ़ाता है।
फिलहाल, विजय वर्मा हर महीने लगभग 15 से 20 लाख रुपये कमाते हैं। विजय वर्मा साल में लगभग 2 करोड़ रुपये कमाते हैं। विजय वर्मा के पास इसके अलावा लग्जरी कार BMW भी है।












Click it and Unblock the Notifications