विजय सेतुपति की फिल्म ने OTT पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, बेटी और बाप की कहानी रुला देगी

Vijay Sethupathi Maharaja: साउथ के फेमस एक्टर विजय सेतुपति और उनकी फिल्म 'महाराजा' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस फिल्म ने ओटीटी पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खबर है कि ये फिल्म साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

जून 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी मूवी 'महाराजा'
निथिलन स्वामीनाथन के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने न केवल सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि लोगों के घरों तक आकर भी पॉपुलैरिटी हासिल की है। जून 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई मूवी 'महाराजा' सबसे अधिक कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है।

Vijay Sethupathi Maharaja

100 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार
इस फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार किया है। ये फिल्म गत 12 जुलाई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। तब से इसने 18.6 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। नेटफ्लिक्स पर फिल्म की सफलता इसकी दमदार कहानी को दिखाती है, जो काफी लोगों तक पहुंच रही है। 'महाराजा' लगातार नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है, जो कई भाषाओं में लोगों तक पहुंच रही है।

फिल्म 'महाराजा' की कहानी
'महाराजा' विजय सेतुपति की कहानी है, जिसमें वह एक नाई का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने घर में चोरी होने के बाद बदले की तलाश में निकलता है। कहानी में एक रहस्यमय मोड़ तब आता है जब नाई पुलिस को उसकी बेटी 'लक्ष्मी' के गुमशुदा होने के बारे में रिपोर्ट करता है, जिससे ये भ्रम पैदा हो जाता है कि 'लक्ष्मी' कहां गायब है। सेतुपति की दमदार परफॉर्मेंस के साथ मिलकर फिल्म की दिलचस्प कहानी लोगों को बहुत पसंद आई है।

'महाराजा' की स्टारकास्ट
इस फिल्म में विजय सेतुपति के साथ साथ अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास, दिव्या भारती, अभिरामी और सिंगमपुली जैसे कलाकार नजर आए हैं। सभी स्टार्स की एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई है। फिल्म की जबरदस्त कहानी ने इसको एक एलग लेवल पर पहुंचा दिया है।

'महाराजा' 8 देशों में ट्रेंडिंग लिस्ट में
'महाराजा' ने न केवल भारत में सफलता हासिल की है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पॉपुलैरिटी हासिल की है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के 6 हफ्ते बाद भी ये फिल्म फिलहाल 8 देशों में टॉप 10 लिस्ट में ट्रेंड कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+