फिल्म 'लाइगर' के पोस्टर में बिना कपड़ों के विजय देवरकोंडा ने इंटरनेट पर मचाई धूम, बनाया ये रिकॉर्ड

फिल्म 'लाइगर' के पोस्टर में देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा बिना कपड़ों के खड़े हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये बिना कपड़ों वाला लुक आग लगा रहा है।

मुंबई, 3 जुलाईः साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'लाइगर' आगामी 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में विजय के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे नजर आएंगी। इसी बीच गत शनिवार को फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज होने के बाद से विजय देवरकोंडा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं। पोस्टर पर दिख रहे उनके नए अवतार ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। इस फिल्म के पोस्टर ने रिलीज होते ही ये साबित कर दिया है कि साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अब बॉलीवुड में अपना एक्शन अवतार दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह पोस्टर के इमेज में पूरी तरह से फिट दिखाई दे रहे हैं। दरअसल फिल्म के पोस्टर में देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा बिना कपड़ों के खड़े हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये बिना कपड़ों वाला लुक आग लगा रहा है।

पोस्टर में बिना कपड़ों के दिख रहे हैं विजय

पोस्टर में बिना कपड़ों के दिख रहे हैं विजय

आपको बता दें कि फिल्म 'लाइगर' में विजय देवरकोंडा एक एमएमए फाइटर की भूमिका निभाएंगे। ऐसे में फिल्म के पहले पोस्टर में वह हाथ में एक जोड़ी ग्लव्स पहने हुए दिख रहे हैं और उन्होंने गुलाब के फूलों का एक गुलदस्ता पकड़ा हुआ है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि उनके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं है। हालांकि कई लोगों को उनका ये पोस्टर एक्टर आमिर खान की फिल्म पीके के पोस्टर से मिलता-जुलता लगा। लेकिन विजय देवरकोंडा के पोस्टर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर जिस तरह की आंधी आई है उसे देखकर ये अंदाजा लगया जा सकता है कि आगे कुछ धमाल ही होने वाला है।

भारत के टॉप ट्रेंड में हो गए शामिल

जानकारी के अनुसार बहुत ही कम समय में, विजय देवरकोंडा के इस पोस्टर ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। खासतौर पर उनकी फीमेल फैंस और कई फीमेल सेलेब्स के बीच ये पोस्टर काफी मशहूर हो रहा है। लोग विजय की तारीफ करते हुए दमदार कमेंट्स लिख रहे हैं। #SexiestPosterEver, #DreamManVijay, #HottestManAlive और #FavPosterBoy एक्टर विजय देवरकोंडा के नाम के साथ शनिवार सुबह पोस्टर रिलीज होने के बाद से आज शाम तक सोशल मीडिया पर टॉप में ट्रेंड कर रहा है। ये सभी हैशटैग भारत के टॉप ट्रेंड्स में शामिल हो गए हैं।

पोस्टर पर बनाए गए मीम्स

लोग जमकर विजय देवरकोंडा के पोस्टर की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने पोस्टर पर बहुत से मीम्स भी बनाए हैं। कुछ-कुछ फोटोशॉप्ड तस्वीरों में एक शख्स विजय के शरीर को कपड़ों में लपेटता हुआ नजर आ रहा है। कुछ मीम्स सोशल मीडिया पर फेमस हो रहे हैं।

कई फीमेल सेलेब्स ने की तारीफ

विजय देवरकोंडा साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर हैं। उन्होंने कई तेलुगू हिट मूवीज में काम किया है। उनकी सुपरहिट फिल्मों में अर्जुन रेड्डी और गीता गोविंदम शामिल हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने इस पोस्टर की खूब तारीफ की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान से लेकर जाह्नवी कपूर, अनुष्का शेट्टी, रश्मिका मंदाना, पूजा हेगड़े, सामंथा प्रभु और अनन्या पांडे तक ने इस पर कमेंट्स किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+