Boycott Liger: ट्रोलर्स को खटका विजय देवरकोंडा का ऐसा एटिट्यूड, अब 'लाइगर' को कर रहे बायकॉट

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर रिलीज होने से पहले ही ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। फिल्म को लगातार बायकॉट किया जा रहा है।

मुंबई, 20 अगस्त: इन दिनों बॉलीवुड काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हर निर्देशक अपनी नई फिल्म लेकर आता है इस उम्मीद से कि, उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर पाएगी। लेकिन, सोशल मीडिया पर लगातार हो रहे बायकॉट ट्रेंड ने मेकर्स से लेकर बॉलीवुड सितारों के मानों करियर पर फुल स्टॉप लगा दिया हो। अब इस बायकॉट की लिस्ट में एक और अभिनेता विजय देवरकोंडा का नाम जुड़ गया है। लेकिन ऐसा क्यों चलिए जानते हैं।

विजय देवरकोंडा पर भड़के फैंस

विजय देवरकोंडा पर भड़के फैंस

जहां सोशल मीडिया पर आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बायकॉट ट्रेंड कर रहा है। तो वहीं शाहरुख खान की 'पठान', ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा', समेत कई स्टार्स की अपकमिंग फिल्म इस लिस्ट में शामिल हैं। अब इस लिस्ट में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म लाइगर का नाम भी जुड़ गया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी उनकी फिल्म को बायकॉट करने की वजह वह खुद हैं। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं आइए जानते हैं।

फिल्म प्रमोशन के दौरान की ऐसी हरकत

फिल्म प्रमोशन के दौरान की ऐसी हरकत

दरअसल, इन दिनों विजय देवरकोंडा अपनी अपकमिंग फिल्म लाइगर का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐसी हरकत कर दी कि वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि, आज आप बहुत बड़े स्टार बन गए हैं और आप से सवाल करने में मुझे झिझक हो रही है। ऐसे में विजय ने जवाब देते हुए कहा कि, हम दोनों कंफर्टेबल हो जाते हैं और फिर अभिनेता ने टेबल पर अपने पैर रख दिए। बस उनकी ये हरकत फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उनकी फिल्म लाइगर को बायकॉट किया जाने लगा।

फैंस को नहीं भाया विजय देवरकोंडा का ऐसा एटिट्यूड

फैंस को नहीं भाया विजय देवरकोंडा का ऐसा एटिट्यूड

इसके अलावा विजय देवरकोंडा एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ एक इंटरव्यू में बायकॉट को लेकर ऐसा जवाब दिया जो कि, उनके फैंस को खटक गई। जब बायकॉट कल्चर को लेकर पूछा गया तो अनन्या इसको लेकर काफी सीरियस नजर आईं, लेकिन विजय ने जिस एटिट्यूड में रिएक्ट किया, ये बात फैंस को खटक गई। यही वजह है कि अब उनका अगला टारगेट 'लाइगर' फिल्म है। यही नहीं, लोग करण जौहर पर भी निशाना साध रहे हैं।

बायकॉट ट्रेंड पर दिया ऐसा बयान

इस वीडियो में विजय देवरकोंडा कह रहे हैं कि, 'मुझे लगता है कि हम इसे बहुत ज्यादा अटेंशन दे रहे हैं।' इस पर अनन्या कहती हैं, 'हर दिन कोई न कोई बायकॉट और कैंसिल हो रहा है।' इसके जवाब में विजय आगे बोलते हैं, 'हां, तो करने दो। क्या करेंगे हम। हम तो पिक्चर बनाएंगे, जो देखना चाहते हैं वो देखेंगे। जो नहीं देखना चाहते हैं वो टीवी में या फोन में देखेंगे। हम कुछ नहीं कर सकते।'

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

विजय देवरकोंडा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैंस का गुस्सा देखने लायक है। ट्विटर पर लगातार #BoycottLiger ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा #BoycottKaranJohar भी ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि, इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं जिसकी वजह से फैंस उन पर भी गुस्सा उतार रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म लाइगर

इस दिन रिलीज होगी फिल्म लाइगर

आपको बता दें कि, विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ये विजय की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होगी। तो वहीं अनन्या पांडे की भी साउथ सिनेमा में डेब्यू फिल्म होगी। इस फिल्म को हिंदी समेत कई अन्य भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+