विजय देवरकोंडा ने प्रेस वार्ता में की ऐसी हरकत, बुरी तरह भड़के लोग, एक्टर को देनी पड़ी सफाई
बीते दिनों हैदराबाद में प्रेस वार्ता के दौरान विजय देवरकोंडा मीडिया के सामने पैर ऊपर कर बैठ गए। वीडियो देख ट्रोलर्स ने एक्टर की जमकर क्लास लगाई। अब एक्टर ने इस पूरे मसले पर सफाई दी है।
मुंबई, 20 अगस्त: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। एक्टर अनन्या पांडे संग फिल्म को अलग-अलग जगह जाकर प्रमोट कर रहे हैं। इस बीच विजय देवरकोंडा का हैदराबाद में एक प्रेस वार्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। प्रेस वार्ता के दौरान एक्टर ने कुछ ऐसा कर दिया कि सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल होना पड़ा। नेटिजन्स एक्टर को घमंडी तक बताने लगे। हालांकि, इंटरनेट पर खूब आलोचनाएं झेलने के बाद एक्टर ने खुद पूरे मसले पर सफाई दी है।

लाइगर के प्रमोशन में बिजी हैं एक्टर
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इस कड़ी में हाल ही में वे अनन्या पांडे संग हैदराबाद में एक प्रेस मीट में दिखाई पड़े। इस दौरान मीडिया से बात करते-करते विजय ने कुछ ऐसा कर दिया कि उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा।

प्रेस वार्ता में रिलेक्स दिखे विजय
दरअसल, बीते दिनों हैदराबाद में हुई प्रेस वार्ता में विजय से एक पत्रकार ने कहा कि वे अपनी फिल्म टैक्सीवाला की रिलीज के दौरान उनसे खुलकर बात कर रहे थे। लेकिन अब वे ऐसे रीलेक्स होकर बात नहीं कर पाएंगे। इतने में विजय ने खुद को कंफर्टेबल करते हुए अपने पैर ऊपर किए और कहा चलो खुलकर बात करते हैं। ये सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

वायरल हुआ वीडियो
विजय देवरकोंडा का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, नेटिजन्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगे। कुछ लोगों ने कहा कि विजय देवरकोंडा को एटीट्यूड प्रॉब्लम है। वहीं कई लोगों को साउथ स्टार का ऐसा रवैया बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

विजय ने क्या कहा?
अब विजय देवरकोंडा ने खुद को इस कदर ट्रोल होता देख सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। एक्टर ने लिखा कोई भी अगर अपने फील्ड में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा होता है तो उसे हमेशा टार्गेट किया ही जाता है। लेकिन हम लड़ते हैं। एक्टर ने आगे कहा कि आप जब ईमानदार होते हैं ति खुद के साथ साथ सबके लिए बेस्ट चाहते हैं। लोगों का प्यार और भगवान हमेशा रक्षा करेगा।

बॉक्सर की भूमिका निभाएंगे विजय
बताते चलें कि फिल्म लाइगर में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। विजय को एक हकलाते बॉक्सर के तौर पर देखा जाएगा, जबकि अनन्या पांडे उनकी लवर की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ, चार्ममे कौर और करण जौहर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।












Click it and Unblock the Notifications