न डायमंड, न सोना, विद्या बालन ने गले में पहनी ऐसी चीज, वायरल हो रहा है वीडियो
Vidya Balan: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन का अंदाज हमेशा दूसरों से हटकर रहा है। कपड़े पहनने से लेकर उनका सिंपल लुक हो या फिर फिल्मों के चॉइस की बात हो, वह हर चीज में कुछ अलग ही नजर आती हैं। इस समय विद्या बालन का लेटेस्ट वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विद्या बालन को जैकी श्रॉफ ने दिया गिफ्ट
इस वीडियो में विद्या बालन कार में बैठी दिखाई दे रही हैं और उनके गले में एक अजीब सी माला नजर आ रही है। इस माला में पेंडेंट की जगह एक पौधा नजर आ रहा है। आपको बता दें कि ये पौधा विद्या बालन को बॉलीवुड के फेमस एक्टर जैकी श्रॉफ ने गिफ्ट किया है।

मजेदार पोस्ट शेयर करती हैं विद्या बालन
विद्या बालन पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। वह समय-समय पर वीडियो शेयर कर अपने फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ का अपडेट देती रहती हैं। वह कई बार मजेदार पोस्ट करती भी नजर आती हैं। हाल ही में उन्हें जैकी श्रॉफ से पर्यावरण के अनुकूल तोहफा मिला है।
लोगों को पौधा गिफ्ट करते हैं जैकी श्रॉफ
दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ पर्यावरण का ख्याल रखने के लिए जाने जाते हैं और कई मौकों पर वह प्रकृति के कल्याण को बढ़ावा देते हुए हाथ में एक छोटा पौधा पकड़कर कई इवेंट्स में पहुंचते हैं। साथ ही लोगों को ये पौधा गिफ्ट भी करते हैं।
विद्या बालन ने गले में पहन प्लांट
वहीं अब विद्या बालन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडिया में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस कार की पिछली सीट पर पालथी मारकर बैठी हैं। कैमरे की तरफ नजरें पड़ते ही वह मुस्कुराती हैं। उनसे सवाल पूछा जाता है कि उन्होंने गले में क्या पहन रखा है। विद्या बताती हैं- ये प्लांट है जो मुझे जैकी श्रॉफ ने गिफ्ट किया है। मुझे लगता है ये काफी कूल है। ये मुझे ऑक्सीजन दे रहा है, लंबी सांस लो। वाकई ये काफी कूल आइडिया है। आई लव इट।
सोशल मीडिया पर विद्या के मस्ती वाले रील्स
विद्या बालन अक्सर सोशल मीडिया पर फन और मस्ती वाले रील्स और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। विद्या बालन इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर रील्स शेयर कर रही हैं और लोगों को खूब गुदगुदा रही हैं। फैंस उनके इन फनी वीडियोज को काफी पसंद भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि विद्या बालन जल्द ही फिल्म भूल भुलैया 3 में मंजुलिका के रूप में नजर आएंगी। ये फिल्म दिवाली 2024 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications