डांस करते-करते Vidya Balan की लचक गई कमर, ट्रेंड फॉलो करना पड़ा महंगा, देखिए वायरल वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में ट्रेंड फॉलो करने के चक्कर में एक्ट्रेस की कमर लचक गई।
मुंबई, 8 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन उनकी सादगी के लिए जाना जाता है और उनकी सादगी ही फैंस को पसंद भी आती है। हालांकि कईं बार एक्ट्रेस अपने हॉट लुक में भी नजर आईं जिसकी तस्वीरें वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लेकिन, इस बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देख आप हंसने को मजबूर हो जाएंगे।

विद्या बालन की वायरल वीडियो
विद्या बालन की इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस फैंस को ये संदेश देना चाहती हैं कि, जरूरी नहीं हम तरह का काम कर पाएं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, विद्या बालन एक नया ट्रेंड फॉलो कर रही हैं। एक्ट्रेस एक पेड़ पास खड़ी होकर एक पोज करते हुए नजर आ रही हैं। जैसे ही वो आगे की तरफ झुकती हैं उनकी कमर में मोच आ जाती है। वीडियो में विद्या ने कैप्शन दिया है- "हर ट्रेंड आपके लिए नहीं है"।
वीडियो पर क्या बोले फैंस?
विद्या बालन की इस वीडियो को देख ना सिर्फ फैंस बल्कि बॉलीवुड के कईं बड़े सितारों की हंसी छूट गई। वीडियो में एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने कमेंट किया। उन्होंने एक दिल और एक हंसते हुए चेहरे का इमोजी लिखा है। वहीं कुछ फैंस ने विद्या बालन की इस वीडियो की तारीफ की तो कुछ ने उन्हें सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी। बता दें कि, वीडियो के कुछ घंटे बाद ही इस पर लाखों लाइक्स आ गए।












Click it and Unblock the Notifications