'विद्या बालन ने बीच सड़क पर ही कपड़े...', इस फेमस डायरेक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Vidya Balan: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल-भुलैया 3' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह काफी दिनों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। 'भूल भुलैया 3' ने उन्हें फिर से लाइमलाइट में ला दिया है।
विद्या बालन को लेकर सुजॉय घोष का बड़ा बयान
इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के पहले पार्ट में विद्या बालन के दमदार किरदार ने लोगों का दिल जीत लिया था। अब एक्ट्रेस इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में नजर आएंगी। इस बीच विद्या बालन को लेकर डायरेक्टर सुजॉय घोष ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

फिल्म 'कहानी' साल 2012 में रिलीज हुई थी
डायरेक्टर सुजॉय घोष ने बताया है कि जब विद्या बालन उनके साथ फिल्म 'कहानी' में काम कर रही थीं, उस वक्त उन्हें सड़क पर कार के अंदर कपड़े बदलने पड़ते थे। हालांकि डायरेक्टर ने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। आपको बता दें कि विद्या बालन की फिल्म 'कहानी' साल 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म से विद्या बालन को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी।
सुजॉय घोष ने किया बड़ा खुलासा
विद्या बालन डायरेक्टर सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी' में नजर आई थीं। इस फिल्म को लेकर सुजॉय घोष ने कई शॉकिंग खुलासे किए हैं। पॉडकास्ट मैशेबल इंडिया से बातचीत करते हुए डायरेक्टर ने बताया कि जब उन्होंने इस फिल्म को बनाने का प्लान किया था तब वो स्क्रिप्ट लेकर सभी के पास गए थे लेकिन लोगों का कहना था कि ये एक बकवास फिल्म है। उन्होंने कहा कि बहुत मुश्किल से उन्हें पैसे मिले जिसके बाद उन्होंने फिल्म की कहानी लिखी थी।
'हमारे पास वैनिटी वैन के लिए बजट नहीं था'
डायरेक्टर सुजॉय घोष ने बताया कि जब ये फिल्म रिलीज हुई तो लोगों को खूब पसंद आई। यही वजह थी कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी बनाया गया था। जानकारी के अनुसार फिल्म कहानी का बजट करीब 15 करोड़ रुपये था। इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 80 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी। शूटिंग के दिनों को याद करते हुए सुजॉय घोष ने कहा- जब हमने शूटिंग शुरू की तब हमारे पास इतना बजट नहीं था कि हम वैनिटी वैन लेकर आएं।
'कार में कपड़े बदलती थीं विद्या बालन'
सुजॉय घोष ने आगे कहा- जब विद्या बालन को कपड़े बदलने होते थे, तब सड़क के बीचों-बीच हम उनकी इनोवा कार को काले कपड़े से ढक देते थे, वो कार के अंदर ही कपड़े बदल लेती थीं और फिर बाहर आती थीं। जब कहानी के लिए स्टार्स को ढूंढा जा रहा था, उस वक्त विद्या बालन फिल्म करने से मना कर सकती थीं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications