बॉम्‍बे बेगम में पूजा भट्ट का बोल्‍ड किसिंग सीन देख कर विद्या बालन ने कर दिया था फोन, जानें क्‍या कहा

पूजा भट्ट का बोल्‍ड किसिंग सीन देख कर विद्या बालन ने कर दिया था फोन

नई दिल्‍ली, 21 सितंबर : बॉलीवुड एक्‍ट्रेस पूजा भट्ट ने लंबे समय तक फिल्‍मों से दूर रहीं लेकिन एक साल पहले उन्‍होंने वेब सीरीज बॉम्‍बे बेगम से एक्टिंग की दुनिया में वापसी की और जमकर सुर्खियां बटोरी। वहीं अब जब पूजा भट्ट की दो दिन बाद एक नई फिल्‍म रिलीज होने को तैयार है तब पूजा भट्ट ने खुलासा किया कि बॉम्‍बे बेगम्‍स में रिलीज के बाद बॉलीवुड एट्रेस पूजा भट्ट ने खुलासा किया कि विद्या बालन ने उनकी बोल्‍ड कीसिंग सीन के लिए क्‍या कहा था।

पूजा भट्ट की जल्‍द रिलीज हो रही ये फिल्‍म

पूजा भट्ट की जल्‍द रिलीज हो रही ये फिल्‍म

महेश भट्ट की बड़ी बेटी और आलिया भट्ट की बड़ी सौतेली बहन पूजा भटृट जो एक दिग्‍गज एक्‍ट्रेस हैं इसी हफ्ते शुक्रवार को रिलीज होने वाली अपकमिंग फिल्म चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट में नजर आने वाली है। उन्‍होंने इस फिल्‍म रिलीज से पहले अपने एक्टिंग करियर के बारे में बात करते हुए उन्‍हें उनकी अदाकारी के लिए मिली तारीफ को साझा किया।

किसिंग सीन देख कर विद्या बालन ने कर दिया था फोन

किसिंग सीन देख कर विद्या बालन ने कर दिया था फोन

पूजा भट्ट ने बताया कि बॉम्बे बेगम को देखने के बाद एक्‍ट्रेस विद्या बालन ने उन्हें फोन कर दिया था और उनकी तारीफ की थी और कहा था कि आनस्‍क्रीन पर तुमने बहुत अच्छी तरह से किश किया था। बालन ने ये भी पूजा से ये भी कहा था कि फिल्‍म में ऐसे 'किसिंग सीन करना आसान नहीं है। उन्‍होंने अच्छा किया था और उनके सीन 'अजीब' नहीं थे।

फिल्‍म में तुमने क्‍या चूमा यार

फिल्‍म में तुमने क्‍या चूमा यार

न्‍यूज 18 को दिए इंटरव्‍यू में अब पूजा भट्ट ने ये खुलासा किया कि "विद्या बालान ने उन्‍हें फोन किया और मेरी एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने बॉम्‍बे बेगम्‍स में अच्‍छा काम किया है। विद्या ने ये भी कहा था कि एक एक्‍ट्रेस होने के कारण मैं ये जानती हूं कि फिल्‍म में किसिंग सीन करना आसान नहीं होता है लेकिन फिल्‍म में तुमने क्‍या चूमा यार।

 किसी भी तरह की इंटीमेसी को ऑनस्क्रीन करना आकर्षक है

किसी भी तरह की इंटीमेसी को ऑनस्क्रीन करना आकर्षक है

पूजा भट्ट ने कहा कि एक एक्‍ट्रेस के मुंह से अपने काम की तारीफ सुनकर मुझे बहुत अच्‍छा लगा था। पूजा ने कहा जब लोग हमें देखते हैं, तो उन्हें लगता है कि हमारी जीवन शैली वास्तव में ग्लैमरस है और किसी भी तरह की इंटीमेसी को ऑनस्क्रीन करना आकर्षक है। लेकिन शूट करना सबसे अजीब बात है! चैलेंज ये है कि इसे सहने योग्य बनाया जाए। "

लता मंगेशकर ने पूजा भट्ट की तारीफ में बोली थी ये बात

लता मंगेशकर ने पूजा भट्ट की तारीफ में बोली थी ये बात

पूजा भट्ट ने अपने एक इंटरव्‍यू में दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर को याद कर एक वाकया बताया था जिसमें सुरों की मल्लिका लता दीदी ने पूजा भट्ट की तारीफ की थी। पूजा भट्ट ने बताया कि लता दीदी से जब पूछा गया कि मौजूदा अभिनेत्रियों में से वह किसके काम को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं? इस प्रश्‍न के जवाब में लता मंगेशकर ने कहा था 'मुझे पूजा भट्ट पसंद हैं क्योंकि उनकी आंखों में बहुत दर्द है।' तब मैं ये सुनकर बहुत खुश हुई थी।

पूजा भट्ट का फिल्‍मी करियर

पूजा भट्ट का फिल्‍मी करियर

बॉलीवुड के मशहूर डॉयरेक्‍टर महेश भट्ट की बेटी पूजा भटृट ने 1989 में डैडी के फिल्‍म से डेब्यू किया था। इस फिल्‍म ने उन्‍हें एक्टिंग की दुनिया में पहचान दी थी। पूजा भट्ट की अगली फिल्‍म चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट है जो निर्देशन आर बाल्की ने किया है। इस अपकमिंग फिल्‍म में पूजा भट्ट के साथ सनी देओल, दुलकर सलमान और श्रेया धनवंतरी भी नजर आएंगे। ये फिल्‍म 23 सितंबर, 2022 यानी दो दिन बाद रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+