Video: मुमताज और आशा भोसले ने किया ऐसा डांस, लोगों की खुली रह गईं आंखें, कहा- 'ओल्ड इज गोल्ड'
Mumtaz and Asha Bhosle Dance Video: हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस मुमताज ने महान गायिका आशा भोसले के साथ कुछ ऐसा किया है जिसे देखर हर किसी की आंखें खुली रह गई हैं। मुमताज और आशा भोसले का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वायरल वीडियो में मुमताज और आशा भोसले 70 के दशक के सुपरहिट गाने 'कोई शहरी बाबू' पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं।
जमकर थिरकीं मुमताज और आशा भोसले
आपको बता दें कि मुमताज और आशा भोसले के इस डांस वीडियो को बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस के एक फैन पेज ने शेयर किया है। वीडियो में मुमताज अपनी फिल्म 'लोफर' के मशहूर गाने 'कोई शहरी बाबू' पर दमदार डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं इस दौरान वह आशा भोसले को भी डांस स्टेप्स सीखाती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मुमताज के डांस पर फिदा हुए फैंस
मुमताज और आशा भोसले का ये डांस वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं मुमताज के एक्सप्रेशन्स की खूब तारीफ भी हो रही है। 76 साल की उम्र में भी मुमताज ने अपनी अदाओं से एक बार फिर फैंस को अपना दिवाना बना दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मुमताज आज भी बहुत सुंदर हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- लेजेंड लोगों की यही खासियत होती है कि बेतरीन एक्सप्रेशन्स के साथ डांस करते हैं।
Recommended Video
लोगों ने कहा- 'ओल्ड इज गोल्ड'
वहीं एक ही फ्रेम में इन दोनों दिग्गज कलाकारों को एक साथ देखकर लोग काफी खुश हो गए हैं। एक शख्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ओल्ड इज गोल्ड। फैंस इस खूबसूरत वीडियो पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। इस डांस वीडियो में देखा जा सता है कि एक्ट्रेस मुमताज ने ट्रेडिशनल सूट पहन रखा है, वहीं आशा भोसले क्रीम कलर की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। लोग दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications