डिस्कवरी के चर्चित शो 'इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' में नजर आएंगे विक्की कौशल, पीएम मोदी भी आ चुके हैं नजर

बॉलीवुड के सुपर कॉप अजय देवगन के बाद अब अभिनेता विक्की कौशल डिस्कवरी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो 'Into the Wild With Bear Grylls' में नजर आएंगे।

मुंबई, 15 सितंबर। बॉलीवुड के सुपर कॉप अजय देवगन के बाद अब अभिनेता विक्की कौशल डिस्कवरी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो 'Into the Wild With Bear Grylls' में नजर आएंगे। बता दें कि यह एक सर्वाइवल शो है जिसमें बेयर ग्रिल्स कठिन से कठिन परिस्थिति में जीने की कला सिखाते हैं। शो में विक्की भी आपको एक सर्वाइवल की भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाला यह शो बच्चों, जवानों और बुजुर्गों में भी खासा लोकप्रिय है। अजय देवगन और विक्की कौशल पर आधारित एपिसोड की शूटिंग मालदीव में होगी। अजय शो की शूटिंग के लिए पहले ही मालदीव पहुंच चुके हैं।

अक्षय कुमार भी बने थे शो का हिस्सा

अक्षय कुमार भी बने थे शो का हिस्सा

बता दें कि खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। शो में बेयर ग्रिल्स ने अक्षय को गांठ बांधना सिखाया साथ ही दोनों ने एक नदी भी पार की थी, जिसमें विशालकाय मगरमच्छ थे।

पीएम मोदी, बराक ओबामा भी रह चुके हैं शो का हिस्सा

पीएम मोदी, बराक ओबामा भी रह चुके हैं शो का हिस्सा

बता दें कि बेयर ग्रिल्स का शो इतना पॉपुलर है कि बड़े से बड़ा नेता-अभिनेता भी इस शो का एक बार हिस्सा बनना चाहता है। साल 2019 में इस शो में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नजर आए थे। पीएम मोदी वाले शो का नाम Man vs Wild with Bear Grylls and PM Modi रखा गया था। भारतीय सेलेब्रिटी के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी इस रोमांच से भरे शो का हिस्सा रह चुके हैं। इसके पहले सीजन में जैक एफ्रॉन, बेन स्टिलर और चैनिंग टैटम भी नजर आए थे। जबकि इसके दूसरे सीजन में केट हडसन, केट विंसलेट, मिशेल रोड्रिगेज और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा नजर आए थे।

सरदार ऊधम सिंह में नजर आएंगे विक्की

सरदार ऊधम सिंह में नजर आएंगे विक्की

वहीं अगर बात विक्की कौशल की फिल्मों को लेकर करें तो वह अंतिम बार फिल्म भूत-पार्ट वन द हंटिंग शिप में नजर आए थे। इसके अलावा विक्की कौशल की फिल्म सरदार ऊधम सिंह रिलीज होने को तैयार है। यह फिल्म 16 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसके अलावा विक्की के झोली में सैम बहादुर नाम की फिल्म भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+