कैटरीना से शादी के 6 महीने बाद विक्की कौशल ने कही ये बात, बताई रिश्ते की सच्चाई
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को 6 महीने हो चुके हैं और अब विक्की ने सबके सामने अपने रिश्ते को लेकर एक बड़ी बात कही है।
मुंबई, 23 जूनः कुछ सालों तक एक-दूसरे को गुपचुप तरीके से डेट करने के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में शादी कर ली थी। वहीं आईफा 2022 के ग्रीन कार्पेट पर विक्की कौशल ने पहली बार अपने विवाहित जीवन के बारे में लोगों से बात की। विक्की ने सबके सामने कहा कि शादी के बाद वह खुद को 'सेटल' महसूस कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि कैटरीना से शादी करना उनका अब तक का सबसे सही फैसला था। वह अपने इस निर्णय से खुश हैं और दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं।

हमारा रिश्ता अच्छा चल रहा है
कुशा कपिला को दिए गए इंटरव्यू के वीडियो में विक्की अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विक्का ने कहा- ये अच्छा चल रहा है। मैं वास्तव में व्यवस्थित महसूस करता हूं। मुझे लगता है कि यह उपयुक्त शब्द है। भगवान दयालु रहे हैं, चाहे वो मेरा व्यक्तिगत या पेशेवर जीवन हो। विक्की से पूछा गया कि उनके दोस्त इस तथ्य पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं कि उन्होंने कैटरीना कैफ से शादी कर ली है। इस बात पर विक्की ने हंसते हुए कहा- वे शादी में थे और लंबे समय तक कैटरीना के साथ रहे। इसलिए वह इसके बारे में शांत हैं। उन्होंने वास्तव में एक साथ बहुत अच्छा समय बिताया।
सबसे कूल दूल्हा बने थे विक्की कौशल
आपको बता दें कि विक्की कौशल के फैंस मानते हैं कि वह अब तक के सबसे कूल दूल्हा लग रहे थे। दरअसल विक्की और कैटरीना ने दिसंबर 2021 में सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी की थी। विक्की कौशल को आखिरी बार शूजीत सरकार की फिल्म 'सरदार उधम सिंह' में देखा गया था। फिलहाल विक्की कौशल फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह लक्ष्मण उटेकर की आने वाली अनटाइटल्ड फिल्म में सारा अली खान के साथ भी नजर आएंगे। विक्की कौशल के पास इस समय गायरेक्टर मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' भी है।












Click it and Unblock the Notifications