Vicky Kaushal: विक्की कौशल के पिता की सेट पर होती थी बेइज्जती, एक्टर ने कहा- 'वह घर आकर रोते थे'

विक्की कौशल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने पिता स्ट्रगल के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि पिता को सेट पर अपमानित किया जाता था, तब उनके और उनके परिवार के सामने रोया करते थे।

Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। इस बीच अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए।

विक्की कौशल ने अपने रीसेंट इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता शाम कौशल ने अपने स्ट्रगल के दिनों में कई मुश्किलों का सामना किया है। उन्होंने बताया कि सेट पर उन्हें काफी बेइज्जत किया जाता था जिसके बाद जब वह लौटते थे तो एक्टर की मां और उनके सामने खूब रोते थे। इसी वजह से वह काफी मजबूत हैं। इसके अलावा विक्की कौशल ने कई ऐसी बातें बताई जिसके बारे में लोग कम जानते हैं।

vicky kaushal

विक्की कौशल के पिता उस वक्त केवल स्टंटमैन थे। एक्टर ने पिता के बारे में बात करते हुए कहा, "उन्होंने हमें खुलकर बताया कि आज सेट पर उन्हें बेइज्जत किया गया और वो घर आकर मां के सामने रोते थे। मेरी मां हमें यह भी बताती थीं कि जब तुम्हारे पिता सिर्फ एक स्टंटमैन थे, तब सेट पर सबके सामने उनके सीनियर्स ने उन्हें डांटा था, जिसके बाद वह रो पड़े थे। आज उन्हीं की वजह से मैं इतना इमोशनली स्ट्रॉन्ग बन पाया हूं'।

बता दें कि विक्की कौशल अपने माता-पिता और भाई बेहद करीब हैं वह आए दिन उनके साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना कैफ के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि कैटरीना को जब मैंने करीब से जाना तो एक्टिंग के अलावा वह बहुत अच्छी इंसान भी हैं। इसी वजह से मुझे उनसे प्यार हो गया। जब शुरू में वह मुझे अटेंशन देती थी तो मैं हैरान रह जाता था।

विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार सारा अली खान के साथ फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद एक्टर अब अपनी अगली फिल्म 'सैम बहादुर' और 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+