विक्की कौशल ने खोला पत्नी कैटरीना कैफ का बड़ा राज, बोले- अटेंशन मिलने पर अजीब महसूस......
Vicky Kaushal and Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इस समय इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को डेट भी कर रहे थे लेकिन अपने रिलेशनशिप को दोनों ने लोगों से छिपाकर रखा था। अब एक लेटेस्ट इंटरव्यू में विक्की कौशल ने बताया है कि शुरुआत में कैटरीना से अटेंशन मिलने पर वह कैसा महसूस करते थे।
विक्की कौशल ने कहा- मुझे कैटरीना से बहुत प्यार हो गया था
विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू में कहा- मुझे विश्वास ही नहीं होता था कि कैटरीना कैफ मुझ जैसे लड़के को अटेंशन दे रही हैं। लेकिन जब मैंने उन्हें अच्छे से जाना तो मुझे उनसे प्यार हो गया था। विक्की कौशल ही नहीं, बल्कि कैटरीना कैफ भी धीरे-धीरे उनकी ओर आकर्षित हो रही थीं। आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था।

'कैटरीना कैफ एक बहुत ही अच्छी इंसान हैं'
विक्की कौशल हाल ही में 'वी आर युवाज के बी ए मैन यार' एपिसोड में नजर आए हैं। इसमें उन्होंने कैटरीना कैफ को डेट करने से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है। विक्की कौशल ने इंटरव्यू में कहा- मुझे उस वास्तविकता के साथ तालमेल बैठाने में परेशानी हुई थी। मैं कैटरीना से प्यार कर बैठा था। जब मैंने कैटरीना को करीब से जाना तो मुझे उनसे बहुत प्यार हो गया। वह बगुत अच्छी इंसान हैं और मुझे पता था कि मैं उन्हें अपने जीवन साथी के रूप में पाना चाहूंगा।
विक्की कौशल ने कहा- मुझे लगा था कि मैं ही क्यों
विक्की कौशल ने कहा- मुझे कैटरीना कैफ जो अटेंशन मिलती थी, उससे अजीब लगता था। मैं सोचता था कि तुम ठीक तो हो। ऐसा नहीं था कि मैं ज्यादा अटेंशन नहीं दे रहा था बल्कि ये दोनों तरफ से था। वह बहुत ही कमाल की इंसान थीं और अब भी हैं। विक्की कौशल ने आगे कहा- शुरुआत में मुझे लगा था कि मैं ही क्यों, लेकिन वह बहुत ही प्यारी इंसान हैं। वह आस-पास के लोगों और पर्यावरण के प्रति बहुत दयालु हैं। ये मेरे लिए हमेशा सबसे बड़ा टर्न-ऑन है।












Click it and Unblock the Notifications