विक्की कौशल ने सरेआम किया कैटरीना को शादी के लिए प्रपोज, देखने लायक था सलमान खान का रिएक्शन, देखें VIDEO
Vicky Kaushal Katrina Kaif Video: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में से एक हैं। दोनों की कैमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं। इस बीच कपल का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विक्की सलमान खान के सामने कैटरीना को प्रपोज करते हुए नजर आए।
बता दें कि, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का ये वीडियो साल 2018 में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन का है। इस दौरान सबके सामने कैटरीना को विक्की अपने दिल की बात कहते हैं और उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। इस दौरान सलमान खान का रिएक्शन देखने लायक था।

वीडियो में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान विक्की कैटरीना से कहते हैं कि, 'कैटरीना, एक छोटी सी रिक्वेस्ट है. मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. आप किसी अच्छे से विक्की कौशल को ढूंढकर शादी क्यों नहीं कर लेती?' ये सुनकर कैटरीना ब्लश करने लगती हैं तो वहीं सलमान खान की हंसी छूट जाती है।
हालांकि विक्की तब भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने आगे कहा कि, 'शादियों का सीजन चल रहा है. मुझे लगा आपका भी मन कर रहा होगा, तो मैंने सोचा पूछ लेता हूं। इसके बाद विक्की कैटरीना के लिए सलमान खान की फिल्म का गाना मुझसे शादी करोगी गाते हैं। ये सुनकर कैटरीना हंसने लगती हैं।
जैसे ही विक्की ने सबके सामने कैटरीना को शादी के लिए प्रपोज किया तो ये सुनकर सलमान खान बहन अर्पिता के कंधे में बेहोश होने का ड्रामा करते हैं। इसके बाद जैसे ही कैटरीना विक्की से कहती हैं कि, 'हिम्मत नहीं है।' ये सुनते ही सलमान वापस से उठ जाते हैं। एक्टर का फनी रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि, विक्की कौशल से पहले कैटरीना कैफ ने कई सालों तक सलमान खान को डेट किया था। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया। सलमान से रिश्ता खत्म होने के बाद कैटरीना कैफ ने विक्की को लंबे समय तक डेट कर साल 2021 में शादी कर ली। फिलहाल दोनों अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर कपल अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications