शादी के बाद पहली बार विक्की कौशल ने बांधे कैटरीना की तारीफों के पुल, जानिए कैसे लिया शादी का फैसला
मुंबई, मई 02। दिसंबर 2021 में कैटरीना कैफ के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले विक्की कौशल ने पहली बार मीडिया के सामने खुलकर अपनी पत्नी के बारे में बात की है। विक्की और कैटरीना ने कभी अपने रिलेशनशिप और फिर शादी को लेकर मीडिया में कुछ नहीं कहा था, लेकिन अब जब दोनों पति-पत्नी हैं तो विक्की ने बताया है कि आखिरी उन्होंने कैसे कैटरीना से शादी का मन बनाया था।

विक्की ने की कैट की तारीफ
दरअसल, विक्की कौशल ने हाल ही में हेलो मैगजीन को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कैटरीना को अपना 'लकी चार्म' बताया है। विक्की ने कहा है कि वो शादी से पहले से ही कैटरीना से काफी कुछ सीख रहे हैं। इतना ही नहीं मेरे जीवन के हर पहलू में उनका बहुत बड़ा योगदान है। विक्की ने कहा है, "मेरे जीवन के हर पहलू में कैटरीना का बहुत प्रभाव है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे उनमें एक जीवन साथी मिला क्योंकि वह एक अत्यंत बुद्धिमान हैं, मैं हर दिन उनसे बहुत कुछ सीखता हूं।

कोविड महामारी में विक्की कौशल के सामने आई यह चुनौतियां
विक्की कौशल ने इस इंटरव्यू में बताया कि कोरोना महामारी के दौरान उनके सामने क्या-क्या चुनौतियां आई। विक्की ने कहा कि पिछले 2 साल बहुत ही चुनौतीपूर्ण थे फिर चाहे वो निजी जिंदगी हो या फिर प्रोफेशनल फ्रंट पर, पर्सनल फ्रंट पर मेरे लिए अधिक चुनौतियां थी, क्योंकि मेरे कोरोना संक्रमित हो गया था और ऐसे में परिवार की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता थी। वहीं प्रोफेशनल मोर्चे पर अब जब शूटिंग फिर से शुरू हो गई है तो मैं इसके लिए फैंस का आभारी हूं।

दिसंबर 2021 में हुई विक्की और कैट की शादी
आपको बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में शादी की थी। दोनों ने शादी के लिए काफी प्राइवेसी बरती थी। आपको बता दें कि वर्क फ्रंट के मामले में विक्की कौशल के पास की फिल्में हैं। विक्की कौशल सैम बहादुर में दिखाई देंगे, जिसमें फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी भी लीड रोल में होंगी। इनके अलावा विक्की के पास एक अमर अश्वत्थामा फिल्म भी है।












Click it and Unblock the Notifications