विक्‍की कौशल ने बड़ेअभाव में बिताया है शुरूआती जीवन, एक्‍टर ने बयां किया तंगहाली के दिनों का दर्द

नई दिल्‍ली, 12 नवंबर। बॉलीवुड एक्‍टर विक्‍की कौशल का करियी इन दिनों बूम पर है। हाल ही में रिलीज हुई सरदार उधम में विक्‍की की एक्टिंट सराही गई। इसके पहले अन्‍य फिल्‍मों में भी उनकी जबरदस्‍त एक्टिंग को दर्शकों ने पसंद किया। विक्‍की ने ये मुकाम अपनी मेहनत के दम पर हासिल किया। आलीशान लाइफ जीने वाले विक्‍की कौशल ने अपना बचपन गरीबी में बिताया है। विक्‍की ने इस बात का खुलासा खुद किया है।

विक्की एडवेंचर शो इन टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स में आए नजर

विक्की एडवेंचर शो इन टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स में आए नजर

दरअसल,विक्की एडवेंचर शो इन टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स में भी नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल को ब्रिटिश एडवेंचरसमैन और टीवी सेलिब्रेटी बेयर ग्रिल्स इनटू द वाइल्ड के नए एपिसोड में जंगली इलाकों में ले गए। डिस्कवरी के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर शुक्रवार को रिलीज हुए इस एपिसोड की शूटिंग हिंद महासागर में की गई है। इस एपसोड में विक्‍की ग्रिल्‍स के साथ कोस्‍टल जंगलों में जाते हुए नजर आए।

निजी जीवन को लेकर किया खुलासा

निजी जीवन को लेकर किया खुलासा

इस वीडियो में विक्की और ग्रिल्स कच्चे केकड़े का मांस खाते नजर आ रहे है। विक्की गहरे समुद्र के पानी के अपने डर पर विजय प्राप्त करते हुए भी नजर आए क्योंकि उसने पास में दुबके हुए शार्क की मौजूदगी में उन्‍होंने अपने सोने के लिए जगह की तलाश की। इस एपिसोड में विक्की कौशल ने अभिनेता बनने से पहले अपने निजी जीवन के बारे में भी बात की।सरदार उधम फिल्‍म से धूम मचा रहे विक्‍की कौशल, जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक

झोपड़ी से थोड़ा ही बड़ा था विक्‍की का घर

झोपड़ी से थोड़ा ही बड़ा था विक्‍की का घर

तटीय इलाके में विक्की और ग्रिल्स ने वहां मौजूद प्राकृतिक चीजों से एक झोंपड़ी बनाई और दोनों रात बिताने के लिए उसके अंदर बैठ गए। तभी विक्की ने ग्रिल्स से कहा कि वह एक ऐसे घर में पले बड़े है जो उनके द्वारा बनाई गई झोपड़ी से थोड़ा ही बड़ा था। उन्होंने ग्रिल्स को बताया कि उनके घर का साइज "10 बाय 10 था जिसमें कोई अलग किचन या बाथरूम नहीं था उसी घर में मेरा जन्म हुआ।

 एक्‍टर ने बयां किया तंगहाली के दिनों का दर्द

एक्‍टर ने बयां किया तंगहाली के दिनों का दर्द

विक्‍की कौशल ने आगे कहा जन्‍म के बाद से मैंने अपने परिवार को स्‍ट्रगल करते हुए देखा है। अभिनेता ने यह भी कहा कि उन्होंने और उनके परिवार ने अपने जीवन के हर उतार चढाव को देखा है। विक्‍की ने कहा ऐसी जीवन यात्रा के कारण मैं मजबूत बन पाया।

विक्‍की ने शेयर किया था एक्‍सीपीरियंस

विक्‍की ने इस सप्ताह की शुरुआत में इंस्टाग्राम पर इनटू द वाइल्ड के ने एपिसोड की एक झलक साझा की थी। वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "ओसन के बीच में रहना आसान नहीं था। बेयर ग्रिल्स ने साहस दिलाया जिसके कारण मैं सफलता से ये यहां से निकल पाया। उन्‍होंने कहा ये मेरे जीवन भर का एक साहसिक कार्य रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+