पत्नी के बर्थडे पर सरेआम 45 मिनट तक विक्‍की कौशल ने किया ऐसा काम, परिवार के सामने शर्मा गई थीं कैटरीना

कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ अपनी रिलेशनशिप के बारे में सबको बताया और रैपिड फायर राउंड के दौरान उनके अब तक के सबसे क्यूट मूमेंट्स की चर्चा भी की।

मुंबई, 8 सितंबरः पिछले कुछ समय से बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी प्रोड्यूस की हुई फिल्म लाइगर बॉक्स ऑफिस पर अपना कोई कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र का भी जमकर विरोध किया जा रहा है। आपको बता दें कि करण जौहर फिल्म ब्रह्मास्त्र के भी प्रोड्यूसर हैं। हालांकि उनका रिएलिटी चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 काफी तारीफे बटोर रहा है। इस बार उनके चैट शो में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर मेहमान बनकर पहुंचे थे। तीनों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर करण जौहर के सामने अपने कई राज खोले। कैटरीना कैफ ने भी अपने रियल लाइफ पति एक्टर विक्की कौशल के बारे में कई बातें बताईं जिन्हें सुनकर सब हैरान हो गए।

कैटरीना के बर्थडे को विक्की ने ऐसे बनाया खास

कैटरीना के बर्थडे को विक्की ने ऐसे बनाया खास

करण जौहर के रिएलिटी चैट शो कॉफी विद करण 7 में फिल्म 'फोन भूत' में नजर आने वाली तिकड़ी ने अपनी पर्सनल लाइफ, लव एंगल और कई चीजों के बारे में खुलकर बातें की। इस बीच कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ अपनी रिलेशनशिप के बारे में सबको बताया और रैपिड फायर राउंड के दौरान उनके अब तक के सबसे क्यूट मूमेंट्स की चर्चा भी की। कैटरीना ने बताया कि कैसे उनके बर्थडे पर विक्की ने इसे बेहद खास बनाने के लिए जमकर कोशिश की थी।

कैटरीना के बर्थडे पर विक्की ने किया था डांस

कैटरीना ने शो में बताया- मेरे बर्थडे पर मेरी तबीयत थोड़ी खराब थी। मुझे कोविड हो गया था। विक्की को समझ आ रहा था कि मेरा समय अच्छा नहीं चल रहा है और किसी तरह उन्होंने मूड को स्विच ऑन करने की कोशिश की। उन्होंने मेरे हर एक गाने का 45 मिनट का कॉन्सर्ट किया और पूरे गाने पर जमकर डांस किया।

विक्की ने की मुझे हंसाने की कोशिश

कैटरीना ने आगे बताया- सब बैठ गए और उन्होंने नाचना शुरू कर दिया। हर कोई विक्की से पूछ रहा था- तुम कैटरीना के गाने के हर स्टेप को कैसे जानते हो। स्टेप्स उतने सही नहीं थे लेकिन उन्होंने गजब का डांस किया था। इसके पीछे की वजह केवल मुझे हंसाना था क्योंकि मैं अच्छा फील नहीं कर रही थी। कैटरीना ने कहा कि विक्की के बारे में सबसे अच्छी बात ये है कि वो बहुत ही कॉन्फिडेंट इंसान हैं।

कैटरीना को विक्की की हर आदत है पसंद

कैटरीना को विक्की की हर आदत है पसंद

शो में करण जौहर ने कैटरीने से पूछा कि आपको विक्की एज ए पार्टनर क्यों पसंद आए। इस पर कैटरीना ने जवाब दिया- सबसे जरूरी बात यह है कि विक्की अपने माता-पिता के साथ कैसे हैं। वह बहुत महान हैं। वह अपने परिवार को अलग तरह का सम्मान देते हैं। उनके प्रति बहुत अधिक वफादार हैं। शादी के बाद भी वह यही करते हैं। उनके प्रिसिपल्स और वैल्यूज बहुत स्ट्रॉन्ग हैं।

ऐसे जीता था विक्की ने दिल

कैटरीना कैफ ने खुलासा किया कि उनके पति विक्‍की कौशल शादी से पहले भी उनके 'रडार' पर नहीं थे। कैटरीना ने कहा- मैं उसके बारे में ज्यादा नहीं जानती थी। वह सिर्फ एक नाम था जिसे मैंने सुना था लेकिन उससे कभी जुड़ी नहीं थी। लेकिन फिर, जब मैं उससे मिली तो उन्‍होंने मेरा दिल जीत लिया और मैं उनकी फैन हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+