गर्भवती हैं कैटरीना कैफ? पति विक्की कौशल की ओर से आया बड़ा बयान
मुंबई, 12 मई: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में एक हिंदू विवाह समारोह के बाद शादी के बंधन में बंध गए थे। कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किया जा रहे हैं। कई दावों में तो ये तक कहा गया कि एक्ट्रेस 2 महीने प्रेग्नेंट हैं। कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की खबरों पर उनके पति विक्की कौशल की ओर प्रतिक्रिया आई है।

इसलिए फैली कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की खबर
दरअसल कुछ दिन पहले कैटरीना कैफ मुंबई एयरपोर्ट पर बहुत ढीला-ढाला सलवार-कुर्ता पहने हुए स्पॉट हुई थीं। उनके इस लुक के बाद से सोशल मीडिया पर कैटरीना के प्रेग्नेंट होने का दावा किया जाने लगा था। अब विक्की कौशल के प्रवक्ता ने इन खबरों पर बयान जारी किया है। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए विक्की के प्रवक्ता ने कहा है कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। यह रिपोर्ट झूठी है। यह एक अफवाह है।

कैटरीनी की ने भी किया खंडन
वहीं टाइम्स नॉउ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना कैफ की टीम ने भी इन सभी दावों को झूठा बताया है। इसके साथ ही कहा है कि कैटरीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। कैटरीना कैफ इस वक्त पति और एक्टर विक्की कौशल के साथ न्यूयॉर्क में हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने मस्ती भरे पलों की तस्वीर भी शेयर की थी। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था- 'सभी चीजों का घर...मेरा फेवरेट प्लेस।'

पति संग अमेरिका में छुट्टियां बिता रही हैं कैटरीना
इससे पहले कैटरीना ने सोशल मीडिया पर विक्की साथ पूल की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में कैटरीना विक्की के साथ पूल में व्हाइट रंग की मोनोकिनी पहने नजर आई थीं। इस तस्वीर को शेयर कर कैटरीना ने कैप्शन में लिखा था- 'मैं और मेरा.' एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। कैटरीना और विक्की ने पिछले साल शादी के बाद अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।

एक साथ टाइम बिता रहे हैं कैट-विक्की
शादी के बाद से कैटरीना और विक्की दोनों हर मौके की अपने फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ जमकर टाइम स्पैंड कर रहे हैं साथ ही अपने इन खूबसूरत पलों की फोटो भी फैंस के साथ साझा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications