'भाभी कैटरीना पूरी शादी में सिर्फ पंजाबी में बात कर रही थीं...', विक्की कौशल की चचेरी बहन ने बताई अंदर की बात

'भाभी कैटरीना पूरी शादी में सिर्फ पंजाबी में बात कर रही थीं...', विक्की कौशल की चचेरी बहन ने बताई अंदर की बात

मुंबई, 14 दिसंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की शादी की तस्वीरों का सब बेसब्री से इतंजार कर रहे थे। 9 दिसंबर 2021 को विक्की और कैटरीना ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर स्टाग्राम पर एक-दूसरे को 'पति और पत्नी' के रूप में पेश किया। विक्की और कैटरीना की शादी बहुत गोपनीय और पारिवारिक फंक्शन थीं। शादी में मेहमानों को अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से मना किया गया था। अब जब उनकी शादी की आधिकारिक तस्वीरें सामने आई हैं, तो विक्की की चचेरी बहन उपासना वोहरा ने विकीट्रिना की शादी की तस्वीरें साझा कीं। वहीं विक्की कौशल के चेचेर भाई ने बताया कि पूरी शादी में भाभी कैटरीना कैफ पंजाबी में बात कर रही थीं।

विकी के चचेरे भाई ने बताई शादी की अंदर की बातें

विकी के चचेरे भाई ने बताई शादी की अंदर की बातें

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की अपडेट और तस्वीरों के लिए उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया चेक रहे हैं। उनके फैंस ये जानना चाहते हैं कि कैट और विक्की की जिंदगी का सबसे बड़ा दिन कैसा था अब विक्की की चचेरी बहन, उपासना वोहरा ने शादी के बारे में कुछ सवालों के जवाब देकर लोगों की जिज्ञासा को शांत किया। एक यूजर ने उपासना से पूछा, 'क्या कैटरीना कैफ शादी में पंजाबी बोलती थीं?।" जिसका जवाब देते हुए विक्की की चचेरी बहन उपासना ने कहा, 'हां। पूरी शादी के दौरान, वह (कैटरीना कैफ) केवल पंजाबी बोल रही थीं।'

कैसा लगा कैटरीना से मिलकर? विक्की की बहन ने बताया?

कैसा लगा कैटरीना से मिलकर? विक्की की बहन ने बताया?

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने विक्की की चचेरी बहन उपासना वोहरा से पूछा कि,असल में कैटरीना कैफ से मिलना कैसा था? विक्की के कजिन ने जवाब देते हुए कहा कि बहुत अच्छा था। एक अन्य यूजर ने उनसे कैटरीना के परिवार के बारे में पूछा तो उन्होंने आगे खुलासा किया, ''उनका परिवार बहुत अच्छा है। सभी लोग बहुत ही अच्छे हैं।"

विक्की की बहन को कैटरीना ने दिया गिफ्ट

विक्की की बहन को कैटरीना ने दिया गिफ्ट

विक्की की चचेरी बहन उपासना ने न केवल कैटरीना की तारीफ की बल्कि इंस्टाग्राम पर उनके लिए एक बेहद खास पोस्ट भी साझा किया था। उपासना ने कैटरीना से मिली गिफ्ट की तस्वीर भी शेयर की है। कैटरीना के गिफ्ट की एक तस्वीर साझा करते हुए, उपासना ने लिखा, '' थैंक्यू भाई कैटरीना कैफ। आपको असल में पता है कि रिश्तों को मजबूत कैसे बनाते हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+