विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की नहीं होने वाली है शादी! एक्टर की बहन ने किया बड़ा खुलासा

तो क्या अफवाह हैं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें? बहन ने किया बड़ा खुलासा

मुंबई, 27 नवंबर: पिछले कुछ दिनों से मनोरंजन जगत में अभिनेता विक्की कौशन और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें जमकर चर्चा में हैं। पिछले काफी वक्त से यह अफवाह उड़ाई जा रही है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दिसंबर के महीने में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की वेडिंग वेन्यू से लेकर वेडिंग आउटफिट्स से लेकर कटरीना की मेहंदी की कीमत तक, हर चीज के बारे में खबरें सामने आ चुकी है। इस सेलिब्रिटी की शादी की गेस्ट लिस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। लेकिन अब ये खबरें सच में अफवाह लग रही है, विक्की कौशल की चचेरी बहन ने कहा है कि उनके भाई और कैटरीना कैफ की शादी नहीं हो रही है।

नहीं होने वाली है विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी!

नहीं होने वाली है विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी!

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल की बहन ने पुष्टि की कि विक्की कौशल कैटरीना कैफ से शादी नहीं कर रहे हैं। उसने कथित तौर पर कहा कि उसने अपने भाई (विक्की कौशल) से बात की, जिन्होंने कहा कि कोई शादी नहीं होने वाली है और नाही शादी के कार्ड हैं।

विक्की कौशल की बहन ने कहा कि विक्की और कैट की शादी की खबरों को अफवाहों और फर्जी बताया है, जो सोशल मीडिया द्वारा फैलाई जा रही है। हालांकि उन्होंने इसमें और कुछ जोड़ने और आगे कोई टिप्पणी करने से इनकार किया।

Recommended Video

    Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding : क्या अफवाह है विक्की-कैट की शादी ? | Oneindia Hindi
    इस खबर से विक्की और कैटरीना के फैन्स को लगेगा झटका

    इस खबर से विक्की और कैटरीना के फैन्स को लगेगा झटका

    खैर, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी ना होने की खबरों से उनके फैंस को बड़ा झटका लगेगा। दोनों के फैंस बेसब्री से विक्की और कैट को दूल्हा और दुल्हन के अवतार में देखने के का इंतजार कर रहे हैं। खैर, यह भी हो सकता है कि विक्की और कैटरीना ने अपनी शादी की खबरों को छिपाने का ये एक नया तरीका निकाला है। हालांकि अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।

    7 से 9 दिसंबर के बीच शादी करने की उड़ी रही है अफवाह

    7 से 9 दिसंबर के बीच शादी करने की उड़ी रही है अफवाह

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी 7 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच होगी। दोनों की शादी का जश्न राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क से महज 30 मिनट की दूरी पर स्थित सवाई माधोपुर के एक रिसॉर्ट सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में होगी। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने अपनी शादी के लिए सब्यसाची के वेडिंग आउटफिट्स पहनने का प्लान किया है।

    सलमान से लेकर शाहरुख खान तक का गेस्ट लिस्ट में नाम

    सलमान से लेकर शाहरुख खान तक का गेस्ट लिस्ट में नाम

    बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की की शादी की गेस्ट लिस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। यह अफवाह है कि इस जोड़े ने अपनी शादी में 'नो फोन' का सख्त नियम रखा है। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक, उनकी शादी की गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं।

    विक्की-कैट के कोर्ट मैरिज की बात आई थी सामने

    विक्की-कैट के कोर्ट मैरिज की बात आई थी सामने

    कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस आने वाले हफ्ते में विक्की और कैटरीना कोर्ट मैरिज करेंगे। यानी रस्मों-रिवाज के साथ शादी करने से पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का प्लान बनाया है। कैटरीना के एक करीबी सूत्र ने बॉलीवुडलाइफ को बताया कि विक्की और कैटरीना की अगले हफ्ते मुंबई में कोर्ट मैरिज होगी। विक्की और कैट के एक करीबी दोस्त के अनुसार, राजस्थान में दो विवाह समारोहों का आयोजन किया जाएगा।

    विक्की और कैट ने प्राइवेट फंक्शन में किया है रोका!

    विक्की और कैट ने प्राइवेट फंक्शन में किया है रोका!

    कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि निर्देशक कबीर खान के घर दिवाली पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने रोका किया था। इस रोका सेरेमनी में दोनों परिवारों के करीबी लोग ही शामिल हुए थे। रोका सेरेमनी में कैटरीना की मां, सुजैन टरकॉएट, उनकी बहन, इसाबेल कैफ थे। इसके अलावा विक्की की ओर से पिता शाम कौशल, मां वीना कौशल और भाई सनी कौशल मौजूद थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+