Mother's Day : मदर्स डे पर विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने लिया मां का आशीर्वाद, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
मुंबई, 08 मई: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के लिए ये मदर्स डे काफी स्पेशल है। दरअसल, कैटरीना कैफ से शादी के बाद विक्की का ये पहला मौका है। विक्की ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां वीना कौशल के साथ तस्वीरों के अलावा अपनी सास सुजैन तुरकोट के साथ तस्वीर शेयर की है। एक तस्वीर में कैटरीना और विक्की मां सुजैन से आशीर्वाद लेते हुए दिख रहे हैं। दोनों ने ही ये शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

कैटरीना विक्की ने जाहिर किया प्यार
आज पूरे विश्व में मदर्स डे मनाया जा रहा है। हर व्यक्ति मां के प्रति अपने जज्बातों को जाहिर कर उन्हें स्पेशल फील कराने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच कैटरीना और विक्की भी अपनी दो मांओं के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है। मदर्स डे के मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं।

कैटरीना ने भी शेयर की तस्वीरें
कैटरीना ने अपनी सास के साथ फोटो शेयर की। वहीं, दूसरी फोटो में वो अपनी सास और पति विक्की कौशल के साथ दिख रही हैं। कैटरीना कैफ से पहले विक्की कौशल ने भी अपनी दोनों मां को लेकर प्यार जाहिर किया है। विक्की ने पहली तस्वीर शादी के दिन की शेयर की है, जिसमें उनकी मां नाचती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में मां विक्की को किस करती नजर आ रही हैं। ये तस्वीर भी विक्की की शादी की है।

विक्की कौशल ने लिखा- माँवां ठंडियाँ छाँवां
विक्की कौशल तीसरी फोटो में कैटरीना के साथ सास का आशीर्वाद ले रहे हैं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है, 'माँवां ठंडियाँ छाँवां' यानी मांएं ठंडी छांव की तरह होती हैं।

कैटरीना ने विक्की के साथ पूल की तस्वीर की शेयर
बता दें, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस दोनों की लाइफ के बारे में जानने को बेताब रहते हैं। इससे पहले एक्ट्रेस कैटरीना ने विक्की के साथ स्वीमिंग पूल में नहाते हुए फोटो शेयर की थी। इस फोटो में कैटरीना अपने पति विक्की कौशल के साथ देखी जा सकती हैं। तस्वीर में दोनों पूल के अंदर एक-दूसरे को गले लगाए नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications