'बिग बॉस 17' से निकलते ही विक्की जैन ने 4 लड़कियों संग की ऐसी हरकत, अब पत्नी अंकिता लोखंडे क्या करेंगी?
Vicky Jain Party: टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के पति विक्की जैन ने इस बार बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में खूब धमला मचाया। उन्होंने शो की शुरुआत से ही अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे के साथ जमकर लड़ाई की और आखिरकार उन्हें जनता ने फिनाले से पहले ही घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विक्की जैन ने की धांसू पार्टी
आपको बता दें कि ऑडियंस के कम वोट के कारण विक्की जैन को बिग बॉस का घर छोड़कर जाना पड़ा है। हालांकि बिग बॉस से बाहर होने का गम उनमें बिल्कुल नजर नहीं आया बल्कि वह तो बाहर आकर जमकर पार्टी करते नजर आए हैं। बिग बॉस छोड़ने के एक दिन बाद ही विक्की जैन धांसू पार्टी करते नजर आए हैं।

विक्की जैन ने 4 हसीनाओं के साथ की पार्टी
जानकारी के अनुसार विक्की जैन ने 4 हसीनाओं के साथ जमकर पार्टी की है जिनमें से 3 हसीनाएं बिग बॉस 17 की एक्स कंटेस्टेंट्स सना रईस खान, आयशा खान और ईशा मालवीय हैं। इस धमाकेदार पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि इन तस्वीरों को देख विक्की जैन की पत्नी अंकिता लोखंडे का मूड भी बिगड़ गया है।
अंकिता लोखंडे घर जाकर करेंगी चेक
अंकिता लोखंडे ने खुद शो में कहा है कि वह घर जाकर सभी सीसीटीवी कैमरे चैक करने वाली हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस पूर्वा राणा ने इस शानदार पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जहां विक्की चारों हसीनाओं के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। पूर्वा ने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- शहर में बिग बॉस का जलवा विक्की जैन। हमारी विजेता अंकिता लोखंडे का इंतजार है, आप दोनों खास हैं और प्यारे हैं।
पूर्वा राणा ने शेयर की तस्वीरें
एक्ट्रेस पूर्वा राणा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सभी के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर भी शेयर की है और लिखा है- बिग बॉस गैंग। आपको बता दें कि ग्रैंड फिनाले से कुछ दिन पहले ही अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन बिग बॉस 17 के घर से बाहर हो गए हैं। वहीं बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले आगामी 28 जनवरी 2024 को होगा। इस बार के टॉप 5 फाइनलिस्ट मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, अरुण महाशेट्टी, अंकिता लोखंडे और अभिषेक कुमार हैं।












Click it and Unblock the Notifications