Vibhu Raghave: कौन थे विभु राघवे? जिनकी मौत से टीवी इंडस्ट्री में पसरा मातम, पैसों के चलते ऐसे चली गई जान

Vibhu Raghave Death: टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि फेमस टीवी एक्टर वैभव कुमार सिंह राघवे उर्फ विभु राघवे का निधन हो गया है। आपको बता दें कि वह पिछले लंबे वक्त से कोलन कैंसर के स्टेज 4 से जूझ रहे थे।

कोलन कैंसर से जूझ रहे विभु राघवे की हुई मौत
विभु राघवे टीवी के फेमस सीरियल 'निशा और उसके कजिन्स' में नजर आए विभु राघवे आखिरकार कैंसर से जंग हार गए और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वहीं विभु राघवे के दोस्त और को-एक्टर करणवीर मेहरा ने उनके निधन की पुष्टि की है।

Vibhu Raghave Death

टीवी इंडस्ट्री में पसरा मातम

आपको बता दें कि आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर विभु राघवे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। विभु राघवे की मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है।

कौन थे विभु राघवे?

-विभु राघवे को टीवी शो निशा और उसके कजिन्स से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा वह सावधान इंडिया और सुवरीन गुग्गल जैसे शोज में भी नजर आ चुके थे। साल 2022 में उन्हें अपनी जानलेवा बीमारी के बारे में पता चला था।

-डॉक्टर्स ने एक्टर बताया था कि वह कोलन के न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से जूझ रहे हैं। वह इस गंभीर बीमारी के स्टेज 4 पर थे। इलाज के दौरान विभु राघवे ने अस्पताल से अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसे देखने के बाद उनके फैंस चौंक गए थे।

विभु राघवे के दोस्तों ने सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी बात

-राघवे के निधन से उनके खास सेलेब्स दोस्तों और टीवी स्टार्स को बड़ा झटका लगा है। बिग बॉस 18 के विनर एक्टर करणवीर मेहरा को अपने दोस्त की मौत का यकीन नहीं हो रहा है। वह काफी टूट गए हैं।

-करणवीर मेहरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने दिवंगत दोस्त के लिए एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- बहुत जल्दी। आपकी आत्मा को शांति मिले। इसके अलावा एक्ट्रेस प्रियम कावेरी और सिंपल कौल ने भी विभु राघवे को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।

एक्टर के पास इलाज के लिए नहीं थे पैसे

-आपको बता दें कि कोलन कैंसर से जूझ रहे विभु राघवे की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनके पास कैंसर का इलाज करवाने तक के पैसे नहीं थे। इसके बाद सिंपल कौल, मोहसिन खान, सौम्या टंडन और अदिति मलिक समेत कई स्टार्स ने विभु राघवे के इलाज का खर्च उठाने के लिए क्राउडफंडिंग की गुहार लगाई थी।

-वहीं पिछले कुछ समय से विभु राघवे का ट्रीटमेंट मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा था। वह कैंसर से जंग लड़ रहे थे लेकिन आखिरकार उनकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+