T Rama Rao Passes Away: मशहूर फिल्ममेकर टी रामा राव का निधन, अनुपम खेर ने जताया गहरा शोक

नई दिल्ली, 20 अप्रैल। एक दुखद खबर बॉलीवुड से है, मशहूर निर्देशक-निर्माता टी रामा राव का आज सुबह चेन्नई में निधन हो गया, वो 83 साल के थे और लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। टी रामा राव के निधन पर अनुपम खेर समेत कई दिग्गजों ने गहरा शोक प्रकट किया है।

मशहूर फिल्ममेकर टी रामा राव का निधन

मशहूर फिल्ममेकर टी रामा राव का निधन

अभिनेता अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'अनुभवी फिल्म निर्माता और प्रिय मित्र #TRAmaRao जी के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ,मुझे उनके साथ आखिरी रास्ता और संसार में काम करने का सौभाग्य मिला था, वह दयालु और नेक थे, उनमें ग्रेट सेंस ऑफ ह्यूमर था,उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं! शांति!'

70 फिल्मों का निर्माण

70 फिल्मों का निर्माण

आपको बता दें कि वयोवृद्ध निर्देशक-निर्माता टी रामा राव ने तेलुगु और हिंदी को मिलाकर लगभग 70 फिल्मों का निर्माण किया था। उनका अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे किया जाएगा।

कई बड़े सितारों के साथ काम किया

शोबन बाबू, कृष्णा, बालकृष्ण, श्रीदेवी, जयाप्रदा, जयसुधा आदि जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया तो वहीं रामा राव ने नवरात्रि, जीवन तरंगलु, ब्रमाचारी, आलुमागलु, यामागोला, प्रेसीडेंटी गारी अब्बाय, इल्लालू, पंडनी जीवथम जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया था।

 रजीनकांत को किया बॉलीवुड में लॉन्च

रजीनकांत को किया बॉलीवुड में लॉन्च

साल 1979 में पहली बार टी रामा राव ने बॉलीवुड के लिए पहली फिल्म निर्माण किया था। उन्होंने अमिताभ बच्चन, जीतेंद्र, धर्मेंद्र, संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, अनिल कपूर से लेकर गोविंदा तक कई बड़े सितारों संग काम किया है। तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाने वाले रजीनकांत को उन्होंने ही फिल्म 'अंधा कानून' के जरिए बॉलीवु़ड में लॉन्च किया था।

बॉलीवुड में शोक की लहर

उनकी सफल हिंदी फिल्मों में 'जुदाई', 'जीवन धारा', 'एक ही किताब', 'अंधा कानून', 'इंकलाब', 'इंसाफ की पुकार', 'वतन के रखवाले', 'दोस्ती दुश्मनी', 'नाचे मयूरी', 'जॉन जानी जनार्दन',' रावण राज', मुक़ाबला, हथकड़ी और 'जंग' शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+