Vijay Crishna RIP: देश की सबसे अमीर महिलाओं में एक हैं एक्टर विजय की पत्नी, Net Worth जानकर फट जाएंगी आंखें
Vijay Crishna wife Smita Godrej Net Worth update: होली की दिन बॉलीवुड से एक मनहूस खबर सामने आई, भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार विजय कृष्णा अब इस दुनिया में नहीं रहे। फिल्मों के साथ-साथ विजय कृष्णा थिएटर का भी जाना-माना नाम थे, जिन्होंने 81 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया, हालांकि उनके निधन की वजह क्या है, ये अभी तक साफ नहीं हुई है।
विजय कृष्णा ने 2002 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' में शाहरुख खान के पिता की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा 2010 में आई ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'गुजारिश' में भी नजर आए थे।

Vijay Crishna की पत्नी Smita Godrej कौन हैं?
गौरतलब है कि 'डाउन टू अर्थ' रहने वाले विजय कृष्णा अपने पीछे स्मिता कृष्णा-गोदरेज और दो बेटियों बेटियों नायरिका और फ्रेयान को छो़ड़ गए हैं। आपको बता दें कि स्मिता कृष्णा प्रतिष्ठित गोदरेज परिवार से ताल्लुक रखती हैं। साबुन से लेकर रियल एस्टेट तक में फैले 127 साल पुराने गोदरेज ग्रुप की फाउंडर फैमिली की बेटी स्मिता वी. कृष्णा एक भारतीय स्टॉक ट्रेडर हैं जो भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं।

Smita Godrej Net Worth: कुल संपत्ति $2.5 बिलियन है
विकीपीडिया के मुताबिक उनकी अनुमानित कुल संपत्ति $2.5 बिलियन है। 2024 में, स्मिता वीकृष्णा और उनके भाई जमशेद गोदरेज को फोर्ब्स की भारत के सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट में 22वें स्थान पर रखा गया था।
गोदरेज ग्रुप से जुड़े थे Vijay Crishna
एक्टर विजय कृष्णा एक अभिनेता होने के अलावा एक एनवायरमेंटलिस्ट और गोदरेज परिवार द्वारा संचालित व्यवसायों में पूर्व कार्यकारी निदेशक भी थे। वह इंडियन थिएटर का जाना-माना नाम थे और 25 सालों से ज्यादा समय तक अभिनय किया। उन्होंने 2004 में इंग्लिश फिल्म 'डांस लाइक ए मैन' भी की थी, जो कि महेश दत्तानी के एक प्ले पर आधारित थी।
Vijay Crishna Passed Away: बहुमुखी एक्टर का निधन
विजय के साथ काफी लंबा काम करने वाली अभिनेत्री लिलेट दुबे ने सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता को हार्दिक श्रद्धांजलि दी। दुबे ने लिखा कि ' दशकों से उनके थिएटर परिवार का अभिन्न हिस्सा रहे शख्स के चले जाने से टूट गई हैं।'उन्होंने कृष्णा को एक बहुमुखी, बुद्धिमान और विशिष्ट हास्य शैली वाला कलाकार बताया।
'मेरे जयराज, तुम्हें कभी नहीं भुलाया जाएगा'
लिलेट दुबे ने अपने पोस्ट में कहा, 'हम सभी उन्हें बहुत प्यार करते थे, कितनी सारी यादें दिल और दिमाग में भर गई हैं और मुझे अभिभूत कर रही हैं, RIP मेरे जयराज, तुम्हें कभी नहीं भुलाया जाएगा, तुम स्वर्ग में भी देवदूतों का मनोरंजन करो, जैसे तुमने हम सबका यहां किया, उनकी प्यारी पत्नी स्मिता, बेटियों नायिका और फ्रेयान तथा पूरे परिवार के लिए प्यार और प्रार्थना।'












Click it and Unblock the Notifications