Sameer Khakhar passes away: नहीं रहे नुक्कड़ सीरियल के 'खोपड़ी', अभिनेता समीर खाखर का निधन

सतीश कौशिक के निधन के बाद बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आई है, जहां मंगलवार को अभिनेता समीन खाखर का निधन हो गया।

actor

फिल्म इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं। अभी लोग सतीश कौशिक की मौत से उबरे भी नहीं थे कि इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा, जहां मशहूर एक्टर समीर खाखर का निधन हो गया। वो अभी 71 साल थे और उनको कई बीमारियां थीं। उनके निधन पर कई बड़ी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।

समीर खाखर के भाई गणेश खाखर ने एक्टर के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ऐसे में तुंरत डॉक्टर से बात की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर्स ने तुरंत उनको अस्पताल लाने को कहा। परिवार वाले उनको लेकर अस्पताल पहुंचे और उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया। बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉक्टर्स के मुताबिक उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जिस वजह से उनका निधन हो गया।

अमेरिका में की नौकरी
समीर 90 के दशक में इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरों में से एक थे। उन्होंने दूरदर्शन के नुक्कड़ से करियर की शुरुआत की। उसमें उनके रोल खोपड़ी को काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने 'सर्कस' में एक्टिंग की। फिर उनको नए-नए प्रोजेक्ट मिलने शुरू हो गए। वो 'रखवाला', 'दिलवाले', 'राजा बाबू', 'पुष्पक', 'शहंशाह' जैसी कई फिल्मों भी नजर आए। समीर के करीबियों के मुताबिक काफी वक्त पहले वो अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। वहां की इंडस्ट्री में उनके लिए कोई जगह नहीं बन पाई, ऐसे में वो नौकरी करने लगे। हालांकि 2008 में उनकी नौकरी चली गई थी।

नौकरी जाने पर इंडस्ट्री में लौटे
अमेरिका में नौकरी जाने के बाद समीर वापस इंडिया लौट आए। इसके बाद उनको दो गुजराती प्ले में काम मिला। धीरे-धीरे टीवी और फिल्मों में उनके प्रोजेक्ट बढ़ते चले गए। वो आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में नजर आए थे। परिवार वालों के मुताबिक उनकी तबीयत काफी वक्त से खराब थी, ऐसे में उन्होंने इंडस्ट्री में काम करना छोड़ दिया था।

9 तारीख को हुआ था कौशिक का निधन
आपको बता दें कि बीते 9 मार्च को बॉलीवुड के फेमस एक्टर सतीश कौशिक का निधन हुआ था। वो दिल्ली में होली के एक प्रोग्राम में गए थे। बाद में उनको कॉर्डियक अरेस्ट आया और उनका निधन हो गया। हालांकि कुछ लोगों ने उनकी मौत के पीछे साजिश का शक जताया था, जिसकी जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+