वरुण तेज की 'मटका' का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिल्म का सूर्या की कंगुवा से होगा क्लैश
मटका का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म 14 नवम्बर को रिलीज हो रही है। इस दिन सूर्या की कंगुवा भी रिलीज हो रही है। ऐसे में दो साउथ की बड़ी फ़िल्मों का क्लैश 14 नवंबर को होने वाला है। फिल्म 'कंगुवा' में सूर्या और बॉबी देओल हैं और मटका में वरुण तेज, मीनाक्षी चौधरी और नोरा फतेही हैं। 2 मिनट 47 सेकन्ड के इस ट्रेलर में मटका किंग वासु की कहानी धमाकेदार एक्शन से शुरू होती है।
रिंग मास्टर के रूप में हीरो वरुण तेज की एंट्री होती है। फिल्म मटका के कुछ याद रखने वाले सवांद भी हैं। जैसे "यह ड्रग्स से भी डेंजरस है, एक बार जो इसमे फंसा वो बाहर नहीं निकलता।","तुम्हारी जरूरत है पैसा और वो एक नशा है।" हम आशाओं को बेचकर लोगों का विश्वास खरीदते हैं।" "मेरे जैसे लोगों की वजह से दस लोगों का पेट भरता है।"

मटका किंग की कहानी पर बेस्ड है फिल्म
ट्रेलर में नोरा फतेही का आइटम सॉन्ग "ले ले राजा" कातिलाना नजर आता है। 70-80 के दशक के मटका किंग की इस कहानी में साउथ ऎक्टर वरुण तेज का का लुक उनके फैंस के लिए ट्रीट है। तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ हिंदी में भी रिलीज हो रही है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस सिनेमा में कैसे वासु मटका नाम के जुए के द्वारा पूरे देश पर राज करता है, फ़िल्म उसके सफर को दर्शाती है।
पैन इंडिया रिलीज होगी फिल्म
हिंदी में मटका को रिलीज कर रहे अनीश देव ने कहा कि यह सिर्फ दक्षिण भारत की फ़िल्म नहीं है बल्कि मटका एक पैन इंडिया सिनेमा है। इस मूवी में रोमांच है, एक्शन है और नेशनल अपील है। यह मास एंटरटेनर हिंदी की सारी बड़ी टेरिटरी में भव्य रूप से रिलीज़ हो रही है। हम मटका को एक बड़ी पैन इंडिया फ़िल्म के तौर पर सिनेमाघरों में रिलीज़ कर रहे हैं। फ़िल्म के हिंदी ट्रेलर को भी जैसा रेस्पॉन्स मिल रहा है हमें विश्वास है कि ऑडिएंस पिक्चर को भी बहुत पसन्द करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications