वरुण तेज-लावण्या त्रिपाठी की शादी का जश्न हुआ शुरू, इटली से वायरल हुईं तस्वीरें, जानें वेडिग की पूरी डिटेल्स
Varun Tej-Lavanya Tripathi Wedding: साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। इस कपल की शादी इटली में हो रही है। इस शादी समारोह में खूब धूम मचने वाली हैं। शादी का जश्न गत 30 अक्टूबर से ही शूरू हो चुका है। इस खास वेडिंग में शामिल होने के लिए साउथ इंडस्ट्री के मेगा स्टार अल्लू अर्जुन से लेकर राम चरण तक इटली पहुंच गए हैं। इसी बीच कॉकटेल पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि एक्टर और फिल्ममेकर नागबाबू और पद्मजा कोनिडेला के बेटे वरुण तेज आगामी 1 नवंबर 2023 को देवराज और किरण त्रिपाठी की बेटी लावण्या त्रिपाठी से शादी करने वाले हैं।
वरुण और लावण्या की डेस्टिनेशन वेडिंग
जानकारी के अनुसार वरुण और लावण्या की डेस्टिनेशन वेडिंग का आयोजन इटली में किया गया है। इटली के सिएना में सुरम्य बोर्गो सैन फेलिस रिजॉर्ट में इनकी शादी का जश्न मनाया जा रहा है। इस खास शादी में मेगास्टार चिरंजीवी, राम चरण और अल्लू अर्जुन अपने-अपने परिवार के साथ शामिल हुए हैं। खबर है कि शादी समारोह की शुरुआत गत 30 अक्टूबर 2023 को कॉकटेल पार्टी के साथ हो चुकी हैं।

1 नवंबर 2023 को इटली में होगी शादी
वहीं आज यानी 31 अक्टूबर 2023 की सुबह हल्दी सेरेमनी का आोयजन किया गया था। इसके बाद आज शाम को एक पूल पार्टी का आयोजन किया गया है, जहां मौज-मस्ती और जमकर डांस होने वाला है। साथ ही आज शाम को मेहंदी और संगीत सेरेमनी के इवेंट्स भी होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आगामी 1 नवंबर 2023 को दोपहर 2 बजे वरुण और लावण्या सात फेरे लेंगे। वहीं इसी दिन शादी के बाद रात 8 बजे रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन किया गया है। खबर है कि इस शादी में शामिल होने के लिए भारत से करीब 120 मेहमान इटली पहुंचे हैं। इनमें वरुण और लावण्या के परिवार वाले, रिश्तेदार और बेहद करीबी दोस्त शामिल हैं।
कॉकटेल पार्टी में मस्ती करते दिखाई दिए राम चरण
सोशल मीडिया पर वरुण और लावण्या की शादी सामरोह के कॉकटेल पार्टी से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वरुण ने सफेद रंग का सैटिन सूट पहना हुआ है और काले पैंट्स के साथ बो-टाई लगाई है। वहीं दुल्हनिया लावण्या ने सिल्वर-वाइट कलर का गाउन पहना है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राम चरण ने भी अपने भाई की तरह ही सफेद और काले रंग का सूट पहना है जबकि राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने काले रंग का गाउन पहन रखा है।
अल्लू अर्जुन ने कॉकटेल पार्टी में लूटी महफिल
कॉकटेल पार्टी में नेशनल अवॉर्ड विजेता अल्लू अर्जुन काले और सिल्वर रंग के जैकेट में नजर आ रहे थे। वहीं उनकी पत्नी स्नेहा ने पार्टी में सिल्वर कलर का गाउन पहना हुआ था। आपको बता दें कि कॉकटेल पार्टी से पहले कोनिडेला और कामिनेनी फैमिली इटली घूमने भी निकली थी। उपासना ने उसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
वरुण और लावण्या की पहली मुलाकात
आपको बता दें कि वरुण और लावण्या दोनों ही तेलुगू फिल्मों में एक्टिंग करते हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 2017 में फिल्म 'मिस्टर' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों दोस्त बने और फिर दोनोंके बीच प्यार हो गया। वरुण तेज ने साल 2014 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। वहीं लावण्या त्रिपाठी ने भी तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications